भारतीय रेलवे टूरिज़्म को लेकर, अहमदाबाद DRM की ट्रैवल एजेंट्स संग बैठक

4 Min Read

अश्विन अग्रवाल : भारतीय रेलवे द्वारा टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत, पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के नव नियुक्त मंडल रेल प्रबंधक (DRM) वेदप्रकाश ने सोमवार को ग्लोबल ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन (GTAA) के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में यात्रियों की समस्याएं, पर्यटन के अवसर और रेलवे की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

ट्रैवल इंडस्ट्री से सुझाव मांगें, दिवाली तक नई टूरिस्ट ट्रेन की संभावना

बैठक में DRM वेदप्रकाश ने ट्रैवल एजेंट्स से आग्रह किया कि वे आगामी 10 दिनों में यात्रियों की समस्याओं और सुझावों का एक प्रस्ताव तैयार करें, जिसे रेलवे मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दिवाली से पहले एक विशेष पर्यटन ट्रेन शुरू की जा सकती है, जो समर वेकेशन और त्योहारों के मद्देनज़र प्लान की जा रही है।

टिकटिंग और अवैध यात्रियों की समस्या पर खुली बातचीत

GTAA प्रतिनिधियों ने तत्काल टिकट बुकिंग, वेटिंग लिस्ट और रिजर्व कोच में अवैध यात्रियों की मौजूदगी जैसे मुद्दे उठाए।

इस पर DRM ने जवाब देते हुए कहा,

“रेलवे 139 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से तुरंत कार्रवाई करता है। ऐसे यात्रियों को रिजर्व कोच से हटाकर सामान्य कोच में भेजा जाता है।”

उन्होंने बताया कि रेलवे अब 9 घंटे पहले वेटिंग लिस्ट की सूचना यात्रियों को देने की योजना पर भी काम कर रहा है ताकि लोग वैकल्पिक प्रबंध कर सकें। महिला यात्रियों और विदेशी सैलानियों की सुरक्षा प्राथमिकता

महिला सुरक्षा पर बात करते हुए DRM ने बताया कि ‘मेरी सहेली’ योजना के तहत RPF को महिला यात्रियों की यात्रा जानकारी पहले से दी जाती है। यह योजना अब तक 1000 से अधिक महिलाओं की मदद कर चुकी है।

साथ ही, विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में निगरानी बढ़ाई जा रही है।

खाने की गुणवत्ता पर सवाल, DRM ने दिए सुधार के संकेत

बैठक में भोजन की गुणवत्ता भी चर्चा का विषय रही।

 ट्रैवल एजेंट अमित शाह ने बताया कि

“वंदे भारत में सफर करने वाले करीब 40-50% यात्री खाना नहीं लेते, क्योंकि वे गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं हैं साथ ही मिसींग लगेज को लेकर शिकायतों का तत्काल निवारण भी अहम मुद्दा वेद प्रकाश समक्ष उठाया  । 

इस पर DRM वेदप्रकाश ने जवाब देते हुए कहा कि रेलवे मारुति सुजुकी मॉडल पर आधारित फूड सर्विस प्वाइंट्स विकसित कर रहा है, जहां प्लेटफॉर्म पर 20 मिनट के ठहराव के दौरान यात्रियों को गर्म खाना मिलेगा डिजिटल समाधान और खोया-सामान तक की ट्रैकिंग

रेलवे अब शिकायतों के समाधान को “वॉर रूम” स्तर पर देख रहा है। 139 हेल्पलाइन नंबर के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से भी रोज़ाना हजारों शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।

DRM ने एक उदाहरण साझा करते हुए बताया कि दिल्ली स्थित रेलवे कर्मचारी शर्माजी ने अब तक 1000 से ज्यादा यात्रियों का गुम सामान लौटाया है।

पर्यटन का अर्थव्यवस्था से सीधा संबंध

GTAA अध्यक्ष संकेत शाह ने बताया कि 2024-25 में 17 करोड़ भारतीय और 25 लाख विदेशी यात्रियों ने रेलवे से यात्रा की।

“रेलवे सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, यह होटल, रेस्टोरेंट, मॉल्स और लोकल व्यापार से भी सीधे जुड़ा हुआ है।”

GTAA के अनुसार, संगठन की ऑल इंडिया शाखाओं में 800 से अधिक सदस्य हैं, जिनमें से 400 महिला सदस्य हैं।  ट्रैवल इंडस्ट्री की साझेदारी से रेलवे को नई दिशा

इस बैठक से साफ़ संकेत मिला कि रेलवे अब यात्री केंद्रित और टूरिज़्म फ्रेंडली दृष्टिकोण अपना रहा है। DRM वेदप्रकाश की यह पहल और ट्रैवल एजेंट्स के साथ संवाद भविष्य में एक सशक्त रेलवे-पर्यटन इकोसिस्टम की नींव रख सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *