Gujarat News Post, Author at Gujarat News Post https://gujaratnewspost.com/author/admin/ Gujarat News Post | Gujarat News | National News | World News | Hindi News Mon, 29 Dec 2025 12:32:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://gujaratnewspost.com/wp-content/uploads/2025/08/cropped-Site-Icon1-32x32.png Gujarat News Post, Author at Gujarat News Post https://gujaratnewspost.com/author/admin/ 32 32 देश में होलिस्टिक व्यू के साथ हेल्थ इकोसिस्टम का निर्माण हो रहा है : अमित शाह https://gujaratnewspost.com/a-health-ecosystem-is-being-built-in-the-country-with-a-holistic-view-amit-shah/ https://gujaratnewspost.com/a-health-ecosystem-is-being-built-in-the-country-with-a-holistic-view-amit-shah/#respond Mon, 29 Dec 2025 12:31:59 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2787 गांधीनगर, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रेरक उपस्थिति में रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अहमदाबाद में आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की शताब्दी के उपलक्ष्य में सभी को शुभकामनाएं […]

The post देश में होलिस्टिक व्यू के साथ हेल्थ इकोसिस्टम का निर्माण हो रहा है : अमित शाह appeared first on Gujarat News Post.

]]>
गांधीनगर, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रेरक उपस्थिति में रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अहमदाबाद में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की शताब्दी के उपलक्ष्य में सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश में होलिस्टिक व्यू के साथ हेल्थ इकोसिस्टम का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छता मिशन, फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया, योग दिवस का आयोजन, आयुष्मान भारत योजना, आभा और इंद्रधनुष अभियान, जेनेरिक दवाओं को प्रोत्साहन, साथ ही टेलीमेडिसिन और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मार्गदर्शन जैसे प्रयास किए गए हैं। उन्होनें जोड़ा कि देश में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 1,65,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। देश का स्वास्थ्य बजट वर्ष 2013-14 में 37,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर आज 1,28,000 करोड़ रुपए किया गया है, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हेल्दी डेमोग्राफी आवश्यक है और इसमें चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को बीमारी की बजाय वेलनेस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

कोरोना काल में देशभर के चिकित्सकों द्वारा दी गई सेवाओं की हृदय से सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना और जेनेरिक दवाओं के प्रति चिकित्सकों द्वारा सकारात्मक वातावरण तैयार करने की अपेक्षा व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ चिकित्सा क्षेत्र के एथिक्स के मानकों को भी पुनर्परिभाषित करने की आवश्यकता है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जैसी संस्थाओं को मेडिकल एथिक्स को रिडिफाइन करने के प्रयास करने चाहिए। मेडिकल कॉलेजों में भावी डॉक्टरों को एथिक्स की समझ के साथ तैयार कर देश को अच्छे डॉक्टर मिलें, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आईएमए द्वारा की जा रही सेवाकीय गतिविधियों की सराहना की और आईएमए से जुड़े चिकित्सकों से टेलीमेडिसिन तथा वीडियो काउंसलिंग जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एसोसिएशन चिकित्सकों की मांगों को प्रस्तुत करने के साथ-साथ देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने में भी योगदान देगा।

अमित शाह ने नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल नायक को ऊर्जावान बताते हुए शुभकामनाएं व्यक्त कीं कि उनके नेतृत्व में एसोसिएशन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में स्वास्थ्य क्षेत्र में अद्यतन सुविधाओं, हेल्थकेयर  के लिए लेटेस्ट टेक्नॉलोजी तथा अनेक मॉडर्न इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुदृढ़ हुई हैं। देश में एम्स, मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर दिया है। जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तब राज्य में केवल 1,175 मेडिकल सीटें थीं, जबकि आज जिलेवार मेडिकल कॉलेजों की योजना से हर वर्ष 7000 से अधिक डॉक्टर तैयार हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में आमूल परिवर्तन हुए हैं। वर्ष 2014 से पहले देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, जिनमें 88 प्रतिशत वृद्धि के साथ आज यह संख्या 731 हो गई है। इसके अतिरिक्त उन्होनें जोड़ा कि एमबीबीएस सीटों में 118 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2014 में मेडिकल 51 हजार थी, जो आज बढ़कर एक लाख बारह हजार से पार हो गई हैं।  पीजी सीटों में 133 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 31 हजार से अभी 72 हजार हो गई हैं।

प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने हेतु गुजरात द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात सरकार ने ‘विकसित गुजरात @2047’ का रोडमैप तैयार किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस रोडमैप अंतर्गत वर्ष 2024 तक 100 प्रतिशत यूनिवर्सल हेल्थकेयर कवरेज, एनीमिया और कुपोषण के उन्मूलन जैसे लक्ष्यों के साथ एक स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया है। स्वस्थ और विकसित गुजरात के माध्यम से सशक्त एवं समृद्ध विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मेडिकल क्षेत्र भी अग्रणी भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस वर्ष देशभर में सरदार पटेल और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के साथ-साथ ऑल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस और एसोसिएशन की शताब्दी भी मनाई जा रही है। ऐसे में यह उत्सव आप सभी के लिए डबल बोनांजा जैसा है। उन्होंने कहा कि एक शताब्दी से भी अधिक समय से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन देश के स्वास्थ्य क्षेत्र का मार्गदर्शन कर रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन केवल एक व्यावसायिक संगठन ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वास्थ्य संरक्षण का एक सशक्त मंच बन चुका है।

आईएमए नैटकॉन-2025 की थीम पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन की थीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘हेल्थकेयर एंड वेलबीइंग फॉर ऑल’ के विचार के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि ‘सर्विस, साइंस और सिनर्जी’ की शताब्दी के ध्येय मंत्र के साथ आप सभी एकत्र हुए हैं, यह अभिनंदनीय है। सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श देश के स्वास्थ्य उपचार क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने आईएमए के नए अध्यक्ष डॉ. अनिल नायक और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि नई टीम ‘नेशन फर्स्ट, पेशेंट फर्स्ट’ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी।

इस अवसर पर आईएमए के चीफ पैट्रन और पूर्व अध्यक्ष केतन देसाई ने संस्था की शताब्दी के उपलक्ष्य में सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह संस्था सम्पूर्णतः लोकतांत्रिक तरीके से और सभी के सहयोग से संचालित होती है। डॉ. देसाई ने देशभर में हेल्थ केयर सेक्टर में हो रहे व्यापक और मूलभूत परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नव-निर्वाचित डॉ. अनिल नायक के संघर्ष की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अनिल जे. नायक ने आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की और अपने पहले अध्यक्षीय संबोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए सरकार के समक्ष अपेक्षाएं रखीं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के करकमलों द्वारा ‘100 स्टेप्स फॉर हेल्दी लाइफ’ का विमोचन किया गया। साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप भानुशाली, सेक्रेटरी जनरल सर्वरी दत्ता, डॉ. पीयूष जैन, डॉ. अनिल पटेल, डॉ. मेहुल शाह सहित एसोसिएशन के वरिष्ठ पैट्रन्स, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

The post देश में होलिस्टिक व्यू के साथ हेल्थ इकोसिस्टम का निर्माण हो रहा है : अमित शाह appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/a-health-ecosystem-is-being-built-in-the-country-with-a-holistic-view-amit-shah/feed/ 0
आशीष चंचलानी ने स्त्री और दंगल के लिए दिया था ऑडिशन https://gujaratnewspost.com/ashish-chanchlani-had-auditioned-for-stree-and-dangal/ https://gujaratnewspost.com/ashish-chanchlani-had-auditioned-for-stree-and-dangal/#respond Mon, 22 Dec 2025 05:45:05 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2784 भारत के सबसे बड़े डिजिटल स्टार आशीष चंचलानी ने अपने मज़ेदार और एंटरटेनिंग कंटेंट से यूट्यूब की दुनिया में धूम मचा दी है। कंटेंट क्रिएशन में कदम रखने के बाद से ही वह लगातार आगे बढ़ते गए और सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने एकाकी के ज़रिए डायरेक्शन में भी डेब्यू किया, […]

The post आशीष चंचलानी ने स्त्री और दंगल के लिए दिया था ऑडिशन appeared first on Gujarat News Post.

]]>
भारत के सबसे बड़े डिजिटल स्टार आशीष चंचलानी ने अपने मज़ेदार और एंटरटेनिंग कंटेंट से यूट्यूब की दुनिया में धूम मचा दी है। कंटेंट क्रिएशन में कदम रखने के बाद से ही वह लगातार आगे बढ़ते गए और सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने एकाकी के ज़रिए डायरेक्शन में भी डेब्यू किया, जो इस वक्त लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आशीष ने स्त्री और दंगल जैसी फ़िल्मों के लिए भी ऑडिशन दिया था?

जी हाँ, आशीष चंचलानी ने स्त्री और दंगल में बिट्टू और ओमकार के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में आशीष ने दोनों फिल्मों के ऑडिशन का अपना किस्सा बताया और कहा कि ये रोल बाद में अपारशक्ति खुराना को मिल गए। मज़ाक में आशीष ने कहा, “मैं स्त्री के लिए ऑडिशन दिया था, अपारशक्ति के रोल के लिए। एक बार दंगल के लिए भी किया था। मैं अपार भाई को बोलता हूँ, ‘भाई, आपके साथ कुछ तो है। इसलिए मेरे को पता चलता है न कि आप पिक्चर कर रहे हो, तो मैं भाग जाता हूँ। क्योंकि मेरे को मालूम है, मैंने कुछ ऑडिशन किया, आप लेकर जाओगे।”

एकाकी में आशीष चंचलानी कई ज़िम्मेदारियाँ निभा रहे हैं, वह इसके लेखक, निर्देशक, निर्माता और मुख्य अभिनेता भी हैं, जो उनके बड़े क्रिएटिव विज़न को दिखाता है। इस सीरीज़ में उनकी करीबी टीम भी फिर से साथ आई है। कुणाल छाबड़िया को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं, आकाश दोदेजा पैरेलल लीड में नज़र आ रहे हैं, जशन सिरवानी एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं और तनीष सिरवानी शो की क्रिएटिव दिशा संभाल रहे हैं।

इसका स्क्रीनप्ले ग्रिशिम नवानी के साथ मिलकर लिखा गया है, जबकि लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर रितेश साधवानी ने प्रोडक्शन को संभाला है। नए और अलग अंदाज़ की कहानी का वादा करती एकाकी का पहला एपिसोड 27 नवंबर 2025 को और दूसरा एपिसोड 8 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुआ, जिसे खास तौर पर ACV स्टूडियोज़ के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

The post आशीष चंचलानी ने स्त्री और दंगल के लिए दिया था ऑडिशन appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/ashish-chanchlani-had-auditioned-for-stree-and-dangal/feed/ 0
IFFI 2025 में वध 2 की धूम, दर्शकों से मिला बेहतरीन रिस्पॉन्स https://gujaratnewspost.com/vadh-2-creates-a-buzz-at-iffi-2025-receives-excellent-response-from-the-audience/ https://gujaratnewspost.com/vadh-2-creates-a-buzz-at-iffi-2025-receives-excellent-response-from-the-audience/#respond Mon, 24 Nov 2025 10:15:29 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2773 बहुत इंतज़ार किए गए इस स्पिरिचुअल सीक्वल वध 2 को, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने काम किया है, 56वें IFFI 2025 में शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की स्क्रीनिंग एक भरे हुए ऑडिटोरियम में हुई और दर्शकों ने जोरदार तालियों से इसे सराहा। इससे एक बार फिर साबित हो गया कि यह 2026 की […]

The post IFFI 2025 में वध 2 की धूम, दर्शकों से मिला बेहतरीन रिस्पॉन्स appeared first on Gujarat News Post.

]]>
बहुत इंतज़ार किए गए इस स्पिरिचुअल सीक्वल वध 2 को, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने काम किया है, 56वें IFFI 2025 में शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की स्क्रीनिंग एक भरे हुए ऑडिटोरियम में हुई और दर्शकों ने जोरदार तालियों से इसे सराहा। इससे एक बार फिर साबित हो गया कि यह 2026 की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली थियेट्रिकल रिलीज़ में से एक है।

अपनी दमदार और नई कहानी के साथ वध 2 हर तरह से पहली फिल्म से एक कदम आगे नज़र आती है। IFFI 2025 में रिलीज़ से महीनों पहले इसकी स्क्रीनिंग होना भी यह दिखाता है कि मेकर्स को अपनी तैयार फिल्म पर पूरा भरोसा है।

रिस्पॉन्स के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू ने कहा, “इस बार का IFFI प्रीमियर वध 2 की पूरी टीम के लिए बेहद अच्छा अनुभव रहा। ऑडियंस से मिली गर्मजोशी और उत्साह ने हमें बहुत हौसला दिया है। अब हम 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में फिल्म दर्शकों के साथ बाँटने का इंतज़ार नहीं कर पा रहे।”

प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने कहा, “लोगों ने वध को सालों से बहुत प्यार दिया है, इसलिए अब वध 2 से उनकी उम्मीदें और बढ़ गई हैं। IFFI में मिली अच्छी प्रतिक्रिया ने हमें और भरोसा दिया है कि हम वध फ्रेंचाइज़ के ज़रिए मज़बूत और असरदार कहानियाँ बताते रहें।”

वध 2 एक स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें नई कहानी और नए किरदार हैं, लेकिन वध की असली भावनाओं को बरकरार रखा गया है। IFFI 2025 के गाला प्रीमियर में दिखाए जाने से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को इसे सबसे पहले देखने का मौका मिला। इस फिल्म ने एक बार फिर साबित किया कि संजय मिश्रा और नीना गुप्ता भारत के बेहतरीन कलाकारों में से हैं।

लव फिल्म्स की पेशकश वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, और इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

The post IFFI 2025 में वध 2 की धूम, दर्शकों से मिला बेहतरीन रिस्पॉन्स appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/vadh-2-creates-a-buzz-at-iffi-2025-receives-excellent-response-from-the-audience/feed/ 0
अहमदाबाद मंडल के साणंद से पहली रेफ़्रिजरेटेड कंटेनर रैक पिपावाव पोर्ट के लिए रवाना  https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87/ https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87/#respond Tue, 18 Nov 2025 15:29:02 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2770 पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल के साणंद से दिनांक 17.11.2025 को M/s हस्‍ती पेट्रोकेमिकल्स एंड शिपिंग लिमिटेड की पहली रेफ़्रिजरेटेड (रीफ़र) कंटेनर रैक (MHPL) (थार ड्राई पोर्ट) फ्रेट टर्मिनल साणंद से मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अहम पड़ाव मंडल के कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स को सुदृढ़ बनाने तथा माल ढुलाई प्रणाली में दक्षता बढ़ाने के प्रति निरंतर प्रयासों […]

The post अहमदाबाद मंडल के साणंद से पहली रेफ़्रिजरेटेड कंटेनर रैक पिपावाव पोर्ट के लिए रवाना  appeared first on Gujarat News Post.

]]>
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल के साणंद से दिनांक 17.11.2025 को M/s हस्‍ती पेट्रोकेमिकल्स एंड शिपिंग लिमिटेड की पहली रेफ़्रिजरेटेड (रीफ़र) कंटेनर रैक (MHPL) (थार ड्राई पोर्ट) फ्रेट टर्मिनल साणंद से मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अहम पड़ाव मंडल के कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स को सुदृढ़ बनाने तथा माल ढुलाई प्रणाली में दक्षता बढ़ाने के प्रति निरंतर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण संकेत है।

यह रीफ़र कंटेनर रैक पिपावाव पोर्ट के लिए प्रस्थान कर रही है, जो क्षेत्र में बहु-मोडल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी तथा तापमान-संवेदनशील माल की ढुलाई के लिए उद्योगों को एक विश्वसनीय और कुशल विकल्प प्रदान करेगी। यह पहल अहमदाबाद मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (BDU) की बढ़ती क्षमता और उद्योग जगत द्वारा मंडल की माल ढुलाई सेवाओं में जताए जा रहे विश्वास को दर्शाती है। इस रैक में जितने रेफ़्रिजरेटेड कंटेनर लोड किए गए हैं, उनका कुल वजन 1061.81 टन है तथा इससे ₹6.57 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। इन कंटेनरों में M/s हाईफन इंडस्ट्रीज़, मैककेन इंडस्ट्रीज़ तथा बालाजी ग्रुप का नाज़ुक एवं शीघ्र नष्ट होने वाला माल शामिल है, जिसे समयबद्ध व नियंत्रित तापमान की आवश्यकता होती है।

एमएचपीएल प्राइवेट फ्रेट टर्मिनल से रीफ़र रैक संचालन की शुरुआत से क्षेत्र के निर्यातकों तथा कोल्ड-स्टोरेज आधारित उद्योगों को एक नई गति मिलेगी। यह अहमदाबाद मंडल की उद्योग विकास को समर्थन देने, माल सेवाओं का विस्तार करने तथा निर्बाध, सुरक्षित और कुशल लॉजिस्टिक्स प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। यह उपलब्धि भारतीय रेल के अंतर्गत मंडल की सक्रिय पहल, नवाचार और सुदृढ़ फ्रेट इकोसिस्टम निर्माण के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में उभरती है।

The post अहमदाबाद मंडल के साणंद से पहली रेफ़्रिजरेटेड कंटेनर रैक पिपावाव पोर्ट के लिए रवाना  appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87/feed/ 0
120 बहादुर का देशप्रेम से भरा नया गाना ‘मैं हूँ वो धरती मां’ लॉन्च हुआ https://gujaratnewspost.com/120-bahadurs-new-patriotic-song-main-hoon-woh-dharti-maa-launched/ https://gujaratnewspost.com/120-bahadurs-new-patriotic-song-main-hoon-woh-dharti-maa-launched/#respond Tue, 18 Nov 2025 11:44:05 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2764 श्रेया घोषाल की सुरमयी आवाज़ में महसूस करें देशभक्ति, 120 बहादुर का 'मैं हूँ वो धरती माँ' हुआ रिलीज़

The post 120 बहादुर का देशप्रेम से भरा नया गाना ‘मैं हूँ वो धरती मां’ लॉन्च हुआ appeared first on Gujarat News Post.

]]>
एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की 120 बहादुर को लेकर माहौल अब अपने सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँच गया है। हम बताते हैं कि ट्रेलर ने जबरदस्त तीखेपन और प्रेरणा का सही मेल दिखाया है, और दर्शकों के सामने भारत के सबसे बड़े युद्ध के एक ताक़तवर, अनकहे चैप्टर को रखा है, जहाँ 120 बहादुर भारतीय सैनिकों ने रेज़ांग ला की लड़ाई में 3,000 चीनी सैनिकों के सामने अपनी पोस्ट की रक्षा की थी। अब उत्सुकता और तेज़ी से बढ़ रही है, क्योंकि दर्शक उस पल का इंतज़ार कर रहे हैं जब ये असली बहादुरी की अद्भुत कहानी बड़े पर्दे पर ज़िंदा होगी। गानों ने फिल्म के अलग-अलग रंग दिखाए हैं, और अब एक और गाना आया है मैं हूँ वो धरती माँ और श्रेया घोषाल की खूबसूरत आवाज़ इसमें सबसे साफ देशभक्ति का एहसास जगा देती है।

मैं हूँ वो धरती माँ, 120 बहादुर का नया गाना, अब रिलीज़ हो गया है। अमित त्रिवेदी ने इसे बड़ी खूबसूरती से बनाया है, और मशहूर जावेद अख्तर ने इसके दिल छू लेने वाले बोल लिखे हैं। इस गाने को क्वीन ऑफ़ डायनामिक्स कहे जाने वाली श्रेया घोषाल ने गाया है, जो अपनी सुरीली आवाज़ में देशभक्ति और अपनी मिट्टी के प्यार को साफ महसूस करवाती हैं। फिल्म के उस भाव को ध्यान में रखते हुए, जिसमें सैनिक देश की इज़्ज़त के लिए अपनी जान देते हैं, ये गाना हर उस जवान को दिल से सलाम करता है जिसने देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना जीवन दिया।

फिल्म 120 बहादुर 1962 के युद्ध में लड़ी गई मशहूर रेजांग ला की लड़ाई में भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की अद्भुत वीरता को दिखाती है। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हर मुश्किल का सामना किया और भारतीय सेना के इतिहास की सबसे यादगार लड़ाइयों में से एक में बहादुरी की मिसाल पेश की। ऐसे बता दें कि इस फिल्म के दिल में एक दमदार पंक्ति गूंजती है: “हम पीछे नहीं हटेंगे।” यह पंक्ति अडिग संकल्प और अटूट देशभक्ति को दर्शाती है।

120 बहादुर का निर्देशन रजनीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

The post 120 बहादुर का देशप्रेम से भरा नया गाना ‘मैं हूँ वो धरती मां’ लॉन्च हुआ appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/120-bahadurs-new-patriotic-song-main-hoon-woh-dharti-maa-launched/feed/ 0
आंबलियासन–वीजापुर रेलखंड में 120 किमी की स्पीड से ट्रेन का हुआ संचालन https://gujaratnewspost.com/trains-operated-at-a-speed-of-120-kmph-on-the-ambaliyasan-bijapur-section/ https://gujaratnewspost.com/trains-operated-at-a-speed-of-120-kmph-on-the-ambaliyasan-bijapur-section/#respond Fri, 17 Oct 2025 15:23:00 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2758 कुकरवाडा स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊँचाई, कॉपिंग और एंड पाथवे की जांच की गई।

The post आंबलियासन–वीजापुर रेलखंड में 120 किमी की स्पीड से ट्रेन का हुआ संचालन appeared first on Gujarat News Post.

]]>
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के आंबलियासन–वीजापुर रेलखंड (42.32 किमी) का गेज परिवर्तन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS), वेस्टर्न सर्कल श्री ई. श्रीनिवास द्वारा 16 एवं 17 अक्टूबर, 2025 को किया गया। अंतिम संरक्षा स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ किया जा सकेगा।
इस रेलखंड को मई 2022 में ₹415.37 करोड़ की लागत से मीटर गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई थी। अब यह खंड यात्रियों के लिए आधुनिक, सुरक्षित एवं सुचारू रेल संचालन हेतु लगभग तैयार है। रेल सुरक्षा आयुक्त (पश्चिम सर्कल) द्वारा किया गया वैधानिक निरीक्षण कमीशनिंग से पहले एक आवश्यक कदम है। निरीक्षण टीम ने स्टेशन सुविधाओं, ट्रैक ज्योमेट्री, घुमाव, पुलों और रोड अंडर ब्रिज (RUBs) की विस्तृत जांच की। इसमें 02 मेजर ब्रिज, 51 माइनर ब्रिज और 45 नए रोड अंडर ब्रिज (RUBs) शामिल हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे लाइन को लेवल क्रॉसिंग के समीप फेंसिंग द्वारा सुरक्षित किया गया है, तथा इस खंड पर कुल 04 लेवल क्रॉसिंग्स हैं।
17 अक्टूबर, 2025 को विभिन्न स्थानों पर विस्तृत निरीक्षण किया गया। कुकरवाडा से वीजापुर तक लगभग 15 किमी का ट्रॉली निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात आंबलियासन–वीजापुर रेलखंड (42.32 किमी) पर 120 किमी/घंटे की स्पीड से गति परीक्षण किया गया। इस दौरान श्री ई. श्रीनिवास, रेल संरक्षा आयुक्त (CRS), पश्चिम रेलवे, श्री वेद प्रकाश मंडल रेल प्रबंधक अहमदाबाद; श्री प्रदीप गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कुकरवाडा स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊँचाई, कॉपिंग और एंड पाथवे की जांच की गई। RUB संख्या 65 B में ऊँचाई, गेज और जल निकासी की व्यवस्था देखी गई, साथ ही MDD (Maximum Dry Density) टेस्ट, बैंक स्लोप और सेस की चौड़ाई की भी जांच की गई।
इसी प्रकार, गेरिता–कोलवाड़ा में प्लेटफार्म की माप और एंड पाथवे की जाँच की गई। RUB संख्या 79B की ऊँचाई, गेज, जल निकासी और पैदल मार्ग की व्यवस्था देखी गई। विजापुर स्टेशन पर ट्रैक के विभिन्न पहलुओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। प्लेटफार्म की कॉपिंग, ऊँचाई एंड पाथवे की जांच की गई। विजापुर स्टेशन में सबवे का निरीक्षण किया गया, साथ ही यात्रियों की सुविधाओं की भी जाँच की गई।
इस गेज परिवर्तन परियोजना से यात्रियों और क्षेत्र को कई लाभ प्राप्त होंगे। मालगाड़ियों का परिचालन सुनिश्चित होगा और इस खंड के चालू होने से विजापुर क्षेत्र से कॉटन, गेहूँ, आलू एवं टोबेको, तेल उत्पाद इत्यादि की आपूर्ति देशभर में अधिक सुगमता से हो सकेगी, जिससे व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति प्राप्त होगी। अभी तक सड़क मार्ग से परिवहन किया जाता था, वह अब रेल मार्ग से शीघ्र भेजा जा सकेगा। इससे स्थानीय व्यापारियों को लाभ होगा तथा रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी।
यात्रियों को बेहतर और तेज़ रेल संपर्क उपलब्ध होगा, विशेष रूप से उत्तर गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत संरचनाओं और आधुनिक सुरक्षा उपायों के साथ यात्रा अब अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी।


The post आंबलियासन–वीजापुर रेलखंड में 120 किमी की स्पीड से ट्रेन का हुआ संचालन appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/trains-operated-at-a-speed-of-120-kmph-on-the-ambaliyasan-bijapur-section/feed/ 0
गुजरात के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न | विभागों का बंटवारा भी हो गया https://gujaratnewspost.com/swearing-in-ceremony-of-new-gujarat-cabinet-complete/ https://gujaratnewspost.com/swearing-in-ceremony-of-new-gujarat-cabinet-complete/#respond Fri, 17 Oct 2025 14:56:52 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2755 गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी नए मंत्रियों और कैबिनेट मंत्री या स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

The post गुजरात के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न | विभागों का बंटवारा भी हो गया appeared first on Gujarat News Post.

]]>
गुजरात सरकार ने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने मंत्रिपरिषद में 19 नए चेहरों को शामिल किया है। नवगठित मंत्रिमंडल में पिछली टीम के छह सदस्यों को बरकरार रखा, जिनमें हर्ष संघवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया, जबकि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इस फेरबदल के साथ मंत्रिपरिषद में अब मुख्यमंत्री सहित कुल सदस्यों की संख्या 17 से बढ़कर 26 हो गई है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में अधिकतम 27 मंत्री (सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत) हो सकते हैं।

यह कैबिनेट पुनर्गठन 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से दो साल पहले और स्थानीय निकाय चुनावों से कुछ महीने पहले किया गया है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी नए मंत्रियों और कैबिनेट मंत्री या स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कैबिनेट में जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। नए मंत्रिमंडल में आठ पिछड़ा वर्ग से तीन अनुसूचित जाति से, चार अनुसूचित जनजाति से संबंध रखने वाले विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं सीएम भूपेंद्र पटेल समेत आठ मंत्री पटेल समाज से हैं।

पिछली कैबिनेट में गृह राज्य मंत्री रहे हर्ष सांघवी की पदोन्नति हुई है। उन्हें नए मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री बनाकर सरकार में दूसरे नंबर के पायदान पर पहुंचाया गया है। भूपेंद्र पटेल के पिछले चार वर्षों के कार्यकाल में यह पहली बार है कि राज्य में किसी उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विजय रूपाणी के नेतृत्व वाली सरकार में यह पद नितिन पटेल के पास था, जिसे 2021 में समाप्त कर दिया गया था। नए मंत्री मंडल में सांघवी सहित छह विधायकों को मंत्रिमंडल में बरकरार रखा गया है। हालांकि गुरुवार को 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इनमें से छह मंत्रियों के इस्तीफे मुख्यमंत्री ने स्वीकार नहीं किए थे।

इन छह में से तीन, कनुभाई पटेल, रुशिकेश पटेल और कुंवरजी बावलिया पहले कैबिनेट मंत्री थे, जबकि सांघवी, प्रफुल पनशेरिया और पुरुषोत्तम सोलंकी राज्य मंत्री थे। इनमें से केवल हर्ष संघवी को पदोन्नत कर उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं पनशेरिया को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। मंत्रिमंडल में रीवाबा जडेजा को भी शामिल किया गया है। उन्होंने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। उनके क्रिकेटर पति रवींद्र जडेजा और उनकी बेटी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 

पार्टी ने जीतू वघानी, अर्जुन मोढवाडिया और मनीषा वकील को मंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया है। पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मोढवाडिया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले वे गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं और मार्च 2024 में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

19 नए मंत्रियों में से जीतू वघानी, मनीषा वकील, ईश्वरसिंह पटेल और नरेश पटेल राज्य की भाजपा सरकारों में अलग-अलग समय पर मंत्री रह चुके हैं। मंत्रिपरिषद में अब 25 मंत्रियों में से नौ कैबिनेट स्तर के, तीन स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 13 राज्य मंत्री हैं।

The post गुजरात के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न | विभागों का बंटवारा भी हो गया appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/swearing-in-ceremony-of-new-gujarat-cabinet-complete/feed/ 0
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16वीं अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी-2025 का उद्घाटन किया https://gujaratnewspost.com/railway-minister-ashwini-vaishnav-inaugurated-the-16th-international-railway/ https://gujaratnewspost.com/railway-minister-ashwini-vaishnav-inaugurated-the-16th-international-railway/#respond Wed, 15 Oct 2025 15:15:04 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2484 मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रेलवे प्रदर्शनी, 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी-2025 का उद्घाटन किया। समर्पित यात्री गलियारों के विकास से संबंधित योजना की घोषणा की। इन गलियारों को 350 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति और 320 किलोमीटर प्रति […]

The post रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16वीं अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी-2025 का उद्घाटन किया appeared first on Gujarat News Post.

]]>
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रेलवे प्रदर्शनी, 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी-2025 का उद्घाटन किया। समर्पित यात्री गलियारों के विकास से संबंधित योजना की घोषणा की। इन गलियारों को 350 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति और 320 किलोमीटर प्रति घंटे की परिचालन गति के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि देश भर में ऐसे कई गलियारे बनाए जायेंगे, जो सरकार के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण का हिस्सा होंगे। इस दृष्टिकोण का लक्ष्य 2047 तक लगभग 7,000 किलोमीटर के समर्पित मार्गों का विकास करना है। ये गलियारे स्वदेशी रूप से विकसित सिग्नलिंग प्रणालियों और आधुनिक परिचालन नियंत्रण केन्द्रों (ओसीसी) से सुसज्जित होंगे।

वंदे भारत एक बड़ी सफलता है। तकनीकी मानकों पर, यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ रेलगाड़ियों के बराबर है। मुख्य रूप से निर्यात बाजार को ध्यान में रखते हुए, भारत अगली पीढ़ी की हाई-स्पीड ट्रेनों पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत वर्तमान में वंदे भारत 3.0 का परिचालन कर रहा है, जोकि इसके पिछले संस्करणों की तुलना में एक महत्वपूर्ण सुधार है। मंत्री महोदय ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वंदे भारत 3.0 अंतरराष्ट्रीय मानकों को पहले ही पूरा कर चुकी है और यह कम शोर एवं कंपन बनाए रखते हुए मात्र 52 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति हासिल करने में सक्षम है – जोकि जापान और यूरोप की कई ट्रेनों से भी तेज है। उन्होंने आगे कहा कि वंदे भारत 4.0 का शुभारंभ अगले 18 महीनों में होने की उम्मीद है, जिसका उद्देश्य प्रदर्शन और यात्री अनुभव से संबंधित हर पहलू में वैश्विक मानक स्थापित करना है। नए संस्करण में शौचालयों को बेहतर बनाने, सीटों में सुधार और डिब्बों की समग्र कारीगरी को बेहतर बनाने पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य वंदे भारत 4.0 को वैश्विक मानक के रूप में स्थापित करना है, एक ऐसी ट्रेन जो गुणवत्ता और आराम के मामले में इतनी उन्नत हो कि दुनिया भर के देश इसे अपनाने की इच्छा रखें।
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमृत भारत ट्रेनों की प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि अमृत भारत 2.0 का परिचालन शुरू हो चुका है, जबकि लंबी दूरी की यात्राओं के लिए उपयुक्त पुश-पुल तकनीक पर आधारित संस्करण 3.0 का विकास किया जा रहा है। मंत्री महोदय ने बताया कि अमृत भारत 4.0 में अगली पीढ़ी के ट्रेनसेट और लोकोमोटिव शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगले 36 महीनों के भीतर, नई पीढ़ी के यात्री लोकोमोटिव का डिजाइन एवं निर्माण हो जाएगा और वे परीक्षण के लिए तैयार हो जायेंगे।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके लिए रेल बजट में लगातार वृद्धि की गई है। पिछले 11 वर्षों में, कुल 35,000 किलोमीटर से अधिक की नई पटरियां बिछाई गई हैं और 46,000 किलोमीटर के विद्युतीकरण का काम पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि वैश्विक पटल पर भारतीय रेल अब एक प्रमुख निर्यातक के रूप में भी उभर रहा है। भारत में निर्मित रेल इंजन अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य देशों को निर्यात किए जा रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अब देश भर में 156 वंदे भारत सेवाओं, 30 अमृत भारत सेवाओं  और 4 नमो भारत सेवाओं का परिचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान रिकॉर्ड 7,000 से अधिक कोच, लगभग 42,000 वैगन और 1,681 लोकोमोटिव का उत्पादन किया गया। इसके साथ ही, देश के पहले 9,000 एचपी की क्षमता वाले इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का उद्घाटन किया गया, जबकि 12,000 एचपी की क्षमता वाले लोकोमोटिव पहले से ही परिचालन में हैं।

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि प्रतिदिन 2 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करने वाला भारतीय रेल अब संयुक्त राज्य अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए माल परिवहन के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन गया है। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और समर्पित माल ढुलाई गलियारे (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) का काम 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।

भारतीय रेल ने बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई उल्लेखनीय परियोजनाओं का निर्माण किया है, जिनमें एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा चिनाब ब्रिज, पंबन में भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज और कुतुब मीनार से 42 मीटर ऊंचा बैराबी सैरांग ब्रिज शामिल हैं। रेलवे में सुरक्षा और तकनीकी नवाचार को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए वर्तमान वित्त वर्ष में 1.16 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिसमें स्वदेशी सुरक्षा प्रणाली कवच ​​भी शामिल है।

इस कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार और गति शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) मनोज चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ‘भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार रेलवे’ विषय पर आधारित यह प्रदर्शनी 15 से 17 अक्टूबर 2025 के दौरान भारत मंडपम में आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में 15 से अधिक देशों के 450 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं, जो आधुनिक रेल एवं मेट्रो उत्पादों, नवाचारों और स्थायी समाधानों का प्रदर्शन करेंगे।

The post रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16वीं अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी-2025 का उद्घाटन किया appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/railway-minister-ashwini-vaishnav-inaugurated-the-16th-international-railway/feed/ 0
पश्चिम रेलवे दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा https://gujaratnewspost.com/western-railway-to-run-special-trains-for-diwali-and-chhath-puja-festivals/ https://gujaratnewspost.com/western-railway-to-run-special-trains-for-diwali-and-chhath-puja-festivals/#respond Tue, 14 Oct 2025 08:54:46 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2481 पश्चिम रेलवे द्वारा आगमी दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-गोरखपुर और साबरमती-बेगूसराय के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: ट्रेन संख्या 09429/09430 साबरमती-गोरखपुर त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन विशेष किराए […]

The post पश्चिम रेलवे दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा appeared first on Gujarat News Post.

]]>
पश्चिम रेलवे द्वारा आगमी दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-गोरखपुर और साबरमती-बेगूसराय के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

ट्रेन संख्या 09429/09430 साबरमती-गोरखपुर त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर (12 फेरे)

ट्रेन संख्या 09429 साबरमती-गोरखपुर त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल साबरमती से 16 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 तक प्रति गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 08:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुचेंगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09430 गोरखपुर-साबरमती त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल गोरखपुर से 17 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 तक प्रति शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन दोपहर 15:30 बजे साबरमती पहुचेंगी।

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जं., अजमेर, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, दौसा, बाँदीकुई जं., भरतपुर, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी,उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 09431/09432 साबरमती-बेगूसराय अनारक्षित स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर (28 फेरे)

ट्रेन संख्या 09431 साबरमती-बेगूसराय अनारक्षित स्पेशल साबरमती से 14 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 12:05 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे बेगूसराय पहुचेंगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09432 बेगूसराय-साबरमती अनारक्षित स्पेशल बेगूसराय से 16 अक्टूबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन सुबह 05:00 बजे साबरमती पहुचेंगी।    

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जं.,ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बाँदीकुई जं., भरतपुर, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जं., सोनपुर, हाजीपुर एवं बरौनी जं. स्टेशनों पर रुकेगी।

The post पश्चिम रेलवे दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/western-railway-to-run-special-trains-for-diwali-and-chhath-puja-festivals/feed/ 0
Kantara: Chapter 1 की सफलता का जश्न । विश्वभर में ₹427 करोड़ की कमाई! https://gujaratnewspost.com/celebrating-the-success-of-kantara-chapter-1-%e2%82%b9427-crore-worldwide/ https://gujaratnewspost.com/celebrating-the-success-of-kantara-chapter-1-%e2%82%b9427-crore-worldwide/#respond Wed, 08 Oct 2025 16:34:15 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2475 होम्बले फिल्म्स की Kantara: Chapter 1 सचमुच इतिहास रच रही है अपनी जबरदस्त सफलता के साथ। भारतीय संस्कृति में गहराई से जड़ी कहानी, शानदार वीएफएक्स, रोमांचक संगीत, भव्य स्तर और ऋषभ शेट्टी के अद्भुत अभिनय के साथ यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन का ऐसा अनुभव दे रही है जो उनके दिलों को जीत रहा है। […]

The post Kantara: Chapter 1 की सफलता का जश्न । विश्वभर में ₹427 करोड़ की कमाई! appeared first on Gujarat News Post.

]]>
होम्बले फिल्म्स की Kantara: Chapter 1 सचमुच इतिहास रच रही है अपनी जबरदस्त सफलता के साथ। भारतीय संस्कृति में गहराई से जड़ी कहानी, शानदार वीएफएक्स, रोमांचक संगीत, भव्य स्तर और ऋषभ शेट्टी के अद्भुत अभिनय के साथ यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन का ऐसा अनुभव दे रही है जो उनके दिलों को जीत रहा है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए, फिल्म ने महज छह दिनों में ₹427 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम दिल्ली में एकत्र हुई।

दिल्ली में Kantara: Chapter 1 की इस बड़ी सफलता के उपलक्ष्य में एक भव्य इवेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत, सह-निर्माता चालुवे गौड़ा, संगीतकार अजनिश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप, डिस्ट्रीब्यूटर अनिल ठडानी और कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रगति शेट्टी उपस्थित रहे। ₹427 करोड़ की विश्वव्यापी कमाई के साथ, फिल्म का लक्ष्य इस सप्ताह के अंत तक ₹500 करोड़ पार करना है और जल्द ही यह ₹1000 करोड़ के आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ छह दिनों में ही Kantara: Chapter 1 ने 2022 में रिलीज़ हुई ‘कांतारा’ की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

Kantara: Chapter 1 होम्बले फिल्म्स की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। फिल्म की क्रिएटिव टीम में संगीत निर्देशक बी. अजनिश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर वीनेश बंगालन शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की भावनात्मक और दृश्यात्मक ताकत को एक नए स्तर पर पहुँचाया है।

2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेज़ी भाषाओं में दर्शकों तक पहुँच रही है और विभिन्न भाषाओं व क्षेत्रों में अपना जादू बिखेरते हुए अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहराई से जुड़ी हुई है।

Kantara: Chapter 1 के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को और आगे बढ़ा रही है एक ऐसी सिनेमाई यात्रा पेश करते हुए जो लोककथाओं, आस्था और उत्कृष्ट फिल्म निर्माण का भव्य संगम है।

The post Kantara: Chapter 1 की सफलता का जश्न । विश्वभर में ₹427 करोड़ की कमाई! appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/celebrating-the-success-of-kantara-chapter-1-%e2%82%b9427-crore-worldwide/feed/ 0