Ahmedabad Archives | Gujarat News Post https://gujaratnewspost.com/category/ahmedabad/ Gujarat News Post | Gujarat News | National News | World News | Hindi News Tue, 14 Oct 2025 08:56:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://gujaratnewspost.com/wp-content/uploads/2025/08/cropped-Site-Icon1-32x32.png Ahmedabad Archives | Gujarat News Post https://gujaratnewspost.com/category/ahmedabad/ 32 32 पश्चिम रेलवे दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा https://gujaratnewspost.com/western-railway-to-run-special-trains-for-diwali-and-chhath-puja-festivals/ https://gujaratnewspost.com/western-railway-to-run-special-trains-for-diwali-and-chhath-puja-festivals/#respond Tue, 14 Oct 2025 08:54:46 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2481 पश्चिम रेलवे द्वारा आगमी दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-गोरखपुर और साबरमती-बेगूसराय के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: ट्रेन संख्या 09429/09430 साबरमती-गोरखपुर त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन विशेष किराए […]

The post पश्चिम रेलवे दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा appeared first on Gujarat News Post.

]]>
पश्चिम रेलवे द्वारा आगमी दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-गोरखपुर और साबरमती-बेगूसराय के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

ट्रेन संख्या 09429/09430 साबरमती-गोरखपुर त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर (12 फेरे)

ट्रेन संख्या 09429 साबरमती-गोरखपुर त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल साबरमती से 16 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 तक प्रति गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 08:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुचेंगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09430 गोरखपुर-साबरमती त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल गोरखपुर से 17 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 तक प्रति शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन दोपहर 15:30 बजे साबरमती पहुचेंगी।

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जं., अजमेर, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, दौसा, बाँदीकुई जं., भरतपुर, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी,उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 09431/09432 साबरमती-बेगूसराय अनारक्षित स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर (28 फेरे)

ट्रेन संख्या 09431 साबरमती-बेगूसराय अनारक्षित स्पेशल साबरमती से 14 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 12:05 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे बेगूसराय पहुचेंगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09432 बेगूसराय-साबरमती अनारक्षित स्पेशल बेगूसराय से 16 अक्टूबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन सुबह 05:00 बजे साबरमती पहुचेंगी।    

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जं.,ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बाँदीकुई जं., भरतपुर, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जं., सोनपुर, हाजीपुर एवं बरौनी जं. स्टेशनों पर रुकेगी।

The post पश्चिम रेलवे दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/western-railway-to-run-special-trains-for-diwali-and-chhath-puja-festivals/feed/ 0
अहमदाबाद के खोखरामें छात्र की हत्या, भीड़ने किया स्कूल में तोड़फोड़ https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4/ https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4/#respond Wed, 20 Aug 2025 14:06:48 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2380 सप्ताह पुराने झगड़े से जुड़ा था, जो स्कूल की सीढ़ियों पर कोहनी मारने की घटना से शुरू हुआ था।

The post अहमदाबाद के खोखरामें छात्र की हत्या, भीड़ने किया स्कूल में तोड़फोड़ appeared first on Gujarat News Post.

]]>
अहमदाबाद के खोखरा क्षेत्र में स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में 19 अगस्त 2025 को एक छात्र की हत्या की दुखद घटना घटी, जिसमें एक कक्षा 8 के छात्र ने कक्षा 10 के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। यह विवाद एक सप्ताह पुराने झगड़े से जुड़ा था, जो स्कूल की सीढ़ियों पर कोहनी मारने की घटना से शुरू हुआ था। घायल छात्र को मणिनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 20 अगस्त 2025 की सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

अहमदाबाद के खोखरा क्षेत्र में स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में छात्र की हत्या ने स्थानीय समुदाय, विशेषकर सिंधी समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया। 20 अगस्त को स्कूल परिसर में करीब 2,000 लोग जमा हुए, जिन्होंने स्कूल की संपत्ति, जैसे बसों, कारों और दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाया। भीड़ ने प्रिंसिपल और स्टाफ पर हमला किया, साथ ही स्कूल के दरवाजे, खिड़कियां और शीशे तोड़ दिए। माता-पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने घटना को दबाने की कोशिश की और पहले से शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपि छात्र की हत्या करने वाले को हिरासत में लिया है और हत्या के हथियार को जब्त कर लिया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई है, और सीसीटीवी फुटेज व अन्य छात्रों के बयानों के आधार पर जांच चल रही है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने स्कूल को नोटिस जारी कर घटना की जानकारी न देने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।

गुजरात के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने शांति बनाए रखने की अपील की और इस घटना को सभ्य समाज के लिए खतरे की घंटी बताया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और स्कूल के बाहर 24 घंटे पुलिस तैनात की गई है। इस घटना ने स्कूलों में सुरक्षा और अनुशासन के मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

The post अहमदाबाद के खोखरामें छात्र की हत्या, भीड़ने किया स्कूल में तोड़फोड़ appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4/feed/ 0
मुख्यमंत्री द्वारा अमदाबाद के लांभा वार्ड में अर्बन फॉरेस्ट पार्क का लोकार्पण https://gujaratnewspost.com/chief-minister-inaugurates-urban-forest-park-in-lambha-ward-of-ahmedabad/ https://gujaratnewspost.com/chief-minister-inaugurates-urban-forest-park-in-lambha-ward-of-ahmedabad/#respond Fri, 08 Aug 2025 11:15:08 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2353 लांभा वार्ड में तैयार किया गया यह अर्बन फॉरेस्ट 4464 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है।

The post मुख्यमंत्री द्वारा अमदाबाद के लांभा वार्ड में अर्बन फॉरेस्ट पार्क का लोकार्पण appeared first on Gujarat News Post.

]]>
गांधीनगर, 08 अगस्त : मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अहमदाबाद के दक्षिण जोन के लांभा वार्ड में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के आधार पर विकसित किए गए अर्बन फॉरेस्ट पार्क का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

लांभा वार्ड में तैयार किया गया यह अर्बन फॉरेस्ट 4464 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। इस गार्डन को 55 लाख रुपए की लागत से विकसित किया गया है।

इस अर्बन फॉरेस्ट में मियावाकी पद्धति से साग, खेर, बांस, सीसम और अर्जुन जैसे लगभग 8000 देशी पेड़ लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, यहां 250 मीटर लंबाई का वॉक-वे भी तैयार किया गया है।

अर्बन फॉरेस्ट पार्क के लोकार्पण अवसर पर अहमदाबाद की महापौर श्रीमती प्रतिभा जैन, मनपा आयुक्त श्री बंछानिधी पाणि, शहर के विधायक, पार्षद और महानगर पालिका के पदाधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में अहमदाबाद महानगर पालिका ने अहमदाबाद शहर को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के संकल्प को पूरा किया है

अब, क्लीन सिटी अहमदाबाद को ग्रीन सिटी बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए महानगर पालिका ने मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में 40 लाख पेड़ लगाने के लिए मिशन फोर मिलियन ट्रीज 2025 अभियान शुरू किया है।

मिशन फोर मिलियन ट्रीज 2025 के अंतर्गत पूरे शहर में कुल 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 7 अगस्त, 2025 तक कुल 27,11,443 पौधे रोपे जा चुके हैं।

इस प्रकार, अहमदाबाद महानगर पालिका ने 40 लाख पौधे रोपने के लक्ष्य के सापेक्ष 66.77 फीसदी पौधरोपण की उपलब्धि हासिल कर ली है। आगामी समय में शेष पौधे रोपने का काम भी तेजी से पूरा किया जाएगा।

अहमदाबाद महानगर पालिका ने शहर में मियावाकी पद्धति और शहर के भूखंडों पर सघन वृक्षारोपण के माध्यम से अब तक 198 भूखंडों में ऑक्सीजन पार्क/अर्बन फॉरेस्ट तैयार किए हैं।

अहमदाबाद के विभिन्न जोनों में कुल 198 ऑक्सीजन पार्क/अर्बन फॉरेस्ट विकसित किए गए हैं, इनमें पूर्व जोन में 58, पश्चिम जोन में 30, उत्तर जोन में 29, दक्षिण जोन में 18, उत्तर-पश्चिम जोन में 32 और दक्षिण-पश्चिम जोन में 31 पार्क शामिल हैं।

इसके अलावा, महानगर में कुल 310 सार्वजनिक उद्यान हैं, इनमें मध्य जोन में 19, पूर्व जोन में 30, पश्चिम जोन में 82, उत्तर जोन में 40, दक्षिण जोन में 40, उत्तर पश्चिम जोन में 68 और दक्षिण-पश्चिम जोन में 31 उद्यान हैं।

The post मुख्यमंत्री द्वारा अमदाबाद के लांभा वार्ड में अर्बन फॉरेस्ट पार्क का लोकार्पण appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/chief-minister-inaugurates-urban-forest-park-in-lambha-ward-of-ahmedabad/feed/ 0