Ahmedabad Archives | Gujarat News Post https://gujaratnewspost.com/category/ahmedabad/ Gujarat News Post | Gujarat News | National News | World News | Hindi News Tue, 07 Jul 2026 12:24:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://gujaratnewspost.com/wp-content/uploads/2025/08/cropped-Site-Icon1-32x32.png Ahmedabad Archives | Gujarat News Post https://gujaratnewspost.com/category/ahmedabad/ 32 32 डाक विभाग ने लागू की नई व्यवस्था : अब साधारण डाक की भी हो सकेगी ऑनलाइन ट्रैकिंग https://gujaratnewspost.com/department-of-posts-introduces-new-system-online-tracking-now-available-for-ordinary-mail-too/ https://gujaratnewspost.com/department-of-posts-introduces-new-system-online-tracking-now-available-for-ordinary-mail-too/#respond Tue, 07 Jul 2026 12:24:43 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2806 डाक विभाग से सामान्य डाक भेजने के बाद उसके गंतव्य तक पहुंचने को लेकर बनी रहने वाली चिंता अब नहीं रहेगी। अब साधारण (अनअकाउंटेबल) डाक भी ऑनलाइन ट्रैक की जा सकेगी। इसके लिए साधारण डाक पर भी बारकोड लगाया जाएगा, इससे डाक कहां तक पहुंची, इसकी निगरानी संभव हो सकेगी। उक्त जानकारी उत्तर गुजरात परिक्षेत्र, […]

The post डाक विभाग ने लागू की नई व्यवस्था : अब साधारण डाक की भी हो सकेगी ऑनलाइन ट्रैकिंग appeared first on Gujarat News Post.

]]>
डाक विभाग से सामान्य डाक भेजने के बाद उसके गंतव्य तक पहुंचने को लेकर बनी रहने वाली चिंता अब नहीं रहेगी। अब साधारण (अनअकाउंटेबल) डाक भी ऑनलाइन ट्रैक की जा सकेगी। इसके लिए साधारण डाक पर भी बारकोड लगाया जाएगा, इससे डाक कहां तक पहुंची, इसकी निगरानी संभव हो सकेगी। उक्त जानकारी उत्तर गुजरात परिक्षेत्र, अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग ने देशभर में डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण एवं परिचालन दक्षता में वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए साधारण डाक की बारकोड आधारित इंडक्शन एवं इनवॉइसिंग सुविधा को एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी 2.0 एप्लीकेशन में लागू किया है। साधारण डाक, विभाग के वार्षिक मेल ट्रैफिक का सर्वाधिक हिस्सा है। इनकी वार्षिक संख्या लगभग 90 करोड़ है तथा ये सार्वभौमिक डाक सेवाओं की रीढ़ हैं। इस श्रेणी में चिट्ठियां, अखबार, पत्रिकाएं, सरकारी सूचनाएं और अन्य सामान्य डाक आती हैं। अब तक इन डाक वस्तुओं का कोई डिजिटल रिकॉर्ड नहीं होने से इनकी ट्रैकिंग संभव नहीं थी। इन साधारण डाक की संख्या का अनुमान वर्ष में दो बार सीमित अवधि के लिए की जाने वाली मैनुअल गणना के आधार पर लगाया जाता था। यह प्रक्रिया समय-साध्य होने के साथ-साथ कई बार पूर्णतः सटीक आंकड़े उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं थी। परिणामस्वरूप परिचालन योजना, संसाधन प्रबंधन तथा सेवा सुधार के लिए आवश्यक वास्तविक आंकड़ों की उपलब्धता में कठिनाई आती थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग द्वारा एपीटी एप्लीकेशन में प्रत्येक साधारण डाक का बारकोड आधारित इंडक्शन किया जाएगा तथा संबंधित वितरण डाकघरों में प्राप्त होने वाले प्रत्येक साधारण डाक को पोस्टमैन द्वारा डाक सेवा ऐप से वितरण किया जाएगा। इससे साधारण डाक के वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित होगी। इस प्रणाली से साधारण डाक की संख्या का वास्तविक एवं सटीक रिकॉर्ड उपलब्ध होगा तथा डाक प्रवाह की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि नई व्यवस्था के अंतर्गत ज्यादा डाक भेजने वाले बल्क मेलर्स को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे डाक विभाग द्वारा आवंटित बारकोड श्रृंखला को सीधे साधारण डाक पर मुद्रित करें अथवा प्रस्तुतीकरण से पूर्व पूर्व-मुद्रित बारकोड चिपकाकर डाक जमा करें। इसके अतिरिक्त, बुकिंग संबंधी डेटा माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल प्रारूप में उपलब्ध कराएँ, ताकि साधारण डाक की इंडक्शन प्रक्रिया अधिक त्वरित, त्रुटिरहित एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके। इससे साधारण डाक की प्रोसेसिंग अधिक तेज, व्यवस्थित एवं पारदर्शी होगी तथा परिचालन प्रक्रिया में स्वचालन (ऑटोमेशन) को बढ़ावा मिलेगा।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि बारकोड आधारित इंडक्शन एवं इनवॉइसिंग प्रणाली से डाक परिचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा साधारण डाक की आवाजाही की डिजिटल निगरानी सुनिश्चित हो सकेगी। इसके अतिरिक्त, प्राप्त आंकड़ों के आधार पर संसाधनों एवं मानव श्रम की बेहतर योजना बनाना संभव होगा, जिससे कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। यह प्रणाली सेवा गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि को भी बेहतर बनाएगी तथा भविष्य की नीतियों, योजनाओं एवं परिचालन सुधारों के लिए विश्वसनीय डेटा उपलब्ध कराएगी। साथ ही, यह पहल डाक विभाग के आधुनिकीकरण एवं डिजिटलीकरण के प्रयासों को नई गति प्रदान करते हुए देशभर में अधिक सक्षम, पारदर्शी और तकनीक-संचालित डाक सेवाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

The post डाक विभाग ने लागू की नई व्यवस्था : अब साधारण डाक की भी हो सकेगी ऑनलाइन ट्रैकिंग appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/department-of-posts-introduces-new-system-online-tracking-now-available-for-ordinary-mail-too/feed/ 0
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना के तहत 2,400 करोड़ का वितरण https://gujaratnewspost.com/pradhan-mantri-viksit-bharat-rozgar-yojana/ https://gujaratnewspost.com/pradhan-mantri-viksit-bharat-rozgar-yojana/#respond Sat, 20 Jun 2026 05:46:43 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2798 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम और रोजगार एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, श्रम एवं रोजगार एवं सूक्ष्म, लघु एवं […]

The post प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना के तहत 2,400 करोड़ का वितरण appeared first on Gujarat News Post.

]]>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम और रोजगार एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, श्रम एवं रोजगार एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान के तहत, पीएम-वीबीआरवाई कार्यक्रम भी देशभर में लगभग 200 स्थानों पर एक साथ आयोजित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना सिर्फ एक रोजगार योजना से कहीं अधिक है। यह एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य पहली नौकरी में प्रवेश करने वाले युवाओं की आकांक्षाओं को मजबूत करना और उद्योग तथा कार्यबल के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण करना है।” उन्होंने कहा कि जहां कई योजनाएं आमतौर पर या तो कर्मचारियों या नियोक्ताओं पर केंद्रित होती हैं, वहीं यह कार्यक्रम दोनों की एक साथ सहायता करता है। सरकार अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत करने वाले युवाओं के साथ खड़ी है और रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित करती है।

योजना की उपलब्धियों को साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि अब तक लगभग 70 लाख नए रोजगार सृजित किए गए हैं और इतनी ही संख्या में पहली बार रोजगार पाने वाले लोगों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि लगभग 20 लाख युवाओं ने अपनी पहली नौकरी में छह महीने पूरे कर लिए हैं, जबकि लगभग 10 लाख लाभार्थियों को इस उपलब्धि को प्राप्त करने पर योजना के तहत प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। लाभार्थियों के बैंक खातों में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। इस सहायता को वित्तीय सहायता से कहीं अधिक बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह राष्ट्र द्वारा अपने युवाओं की कड़ी मेहनत को मान्यता देने और उनके भविष्य में विश्वास को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने योजना के तहत रोजगार के अवसर पैदा करने वाले संस्थानों और उद्यमों की भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा, “रोजगार सृजन को गति तभी मिलती है जब सरकार, उद्योग और युवा मिलकर काम करते हैं। यह पहल एक नए भारत का प्रतिबिंब है, जहां युवाओं को अवसर मिलते हैं, उद्योगों को प्रोत्साहन मिलता है और रोजगार सृजन एक राष्ट्रीय मिशन बन जाता है।”

प्रधानमंत्री ने पिछले बारह वर्षों में भारत के रोजगार तंत्र में आए महत्वपूर्ण बदलाव की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा, “सरकार का मुख्य उद्देश्य रोजगार को सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक संरक्षण से जोड़ना रहा है।” प्रधानमंत्री ने भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास में महिलाओं के बढ़ते योगदान पर भी प्रकाश डाला। श्री मोदी ने कहा, “रात की शिफ्ट में काम करने से संबंधित सुधार, घर से काम करने के अवसरों को बढ़ावा देना और कार्यस्थल सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं।”

नई दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नियोक्ता और कर्मचारी लाभार्थियों, विभिन्न हितधारक संगठनों के प्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों सहित लगभग 1,200 व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले चुनिंदा लाभार्थियों के साथ भी बातचीत की, जिन्होंने योजना के तहत प्राप्त लाभों और उनकी आजीविका, करियर की प्रगति और सामाजिक सुरक्षा कवरेज पर इसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

The post प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना के तहत 2,400 करोड़ का वितरण appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/pradhan-mantri-viksit-bharat-rozgar-yojana/feed/ 0
पश्चिम रेलवे दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा https://gujaratnewspost.com/western-railway-to-run-special-trains-for-diwali-and-chhath-puja-festivals/ https://gujaratnewspost.com/western-railway-to-run-special-trains-for-diwali-and-chhath-puja-festivals/#respond Tue, 14 Oct 2025 08:54:46 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2481 पश्चिम रेलवे द्वारा आगमी दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-गोरखपुर और साबरमती-बेगूसराय के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: ट्रेन संख्या 09429/09430 साबरमती-गोरखपुर त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन विशेष किराए […]

The post पश्चिम रेलवे दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा appeared first on Gujarat News Post.

]]>
पश्चिम रेलवे द्वारा आगमी दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-गोरखपुर और साबरमती-बेगूसराय के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

ट्रेन संख्या 09429/09430 साबरमती-गोरखपुर त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर (12 फेरे)

ट्रेन संख्या 09429 साबरमती-गोरखपुर त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल साबरमती से 16 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 तक प्रति गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 08:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुचेंगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09430 गोरखपुर-साबरमती त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल गोरखपुर से 17 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 तक प्रति शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन दोपहर 15:30 बजे साबरमती पहुचेंगी।

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जं., अजमेर, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, दौसा, बाँदीकुई जं., भरतपुर, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी,उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 09431/09432 साबरमती-बेगूसराय अनारक्षित स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर (28 फेरे)

ट्रेन संख्या 09431 साबरमती-बेगूसराय अनारक्षित स्पेशल साबरमती से 14 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 12:05 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे बेगूसराय पहुचेंगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09432 बेगूसराय-साबरमती अनारक्षित स्पेशल बेगूसराय से 16 अक्टूबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन सुबह 05:00 बजे साबरमती पहुचेंगी।    

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जं.,ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बाँदीकुई जं., भरतपुर, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जं., सोनपुर, हाजीपुर एवं बरौनी जं. स्टेशनों पर रुकेगी।

The post पश्चिम रेलवे दिवाली और छठ पूजा त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/western-railway-to-run-special-trains-for-diwali-and-chhath-puja-festivals/feed/ 0
अहमदाबाद के खोखरामें छात्र की हत्या, भीड़ने किया स्कूल में तोड़फोड़ https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4/ https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4/#respond Wed, 20 Aug 2025 14:06:48 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2380 सप्ताह पुराने झगड़े से जुड़ा था, जो स्कूल की सीढ़ियों पर कोहनी मारने की घटना से शुरू हुआ था।

The post अहमदाबाद के खोखरामें छात्र की हत्या, भीड़ने किया स्कूल में तोड़फोड़ appeared first on Gujarat News Post.

]]>
अहमदाबाद के खोखरा क्षेत्र में स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में 19 अगस्त 2025 को एक छात्र की हत्या की दुखद घटना घटी, जिसमें एक कक्षा 8 के छात्र ने कक्षा 10 के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। यह विवाद एक सप्ताह पुराने झगड़े से जुड़ा था, जो स्कूल की सीढ़ियों पर कोहनी मारने की घटना से शुरू हुआ था। घायल छात्र को मणिनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 20 अगस्त 2025 की सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

अहमदाबाद के खोखरा क्षेत्र में स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में छात्र की हत्या ने स्थानीय समुदाय, विशेषकर सिंधी समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया। 20 अगस्त को स्कूल परिसर में करीब 2,000 लोग जमा हुए, जिन्होंने स्कूल की संपत्ति, जैसे बसों, कारों और दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाया। भीड़ ने प्रिंसिपल और स्टाफ पर हमला किया, साथ ही स्कूल के दरवाजे, खिड़कियां और शीशे तोड़ दिए। माता-पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने घटना को दबाने की कोशिश की और पहले से शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपि छात्र की हत्या करने वाले को हिरासत में लिया है और हत्या के हथियार को जब्त कर लिया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई है, और सीसीटीवी फुटेज व अन्य छात्रों के बयानों के आधार पर जांच चल रही है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने स्कूल को नोटिस जारी कर घटना की जानकारी न देने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।

गुजरात के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने शांति बनाए रखने की अपील की और इस घटना को सभ्य समाज के लिए खतरे की घंटी बताया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और स्कूल के बाहर 24 घंटे पुलिस तैनात की गई है। इस घटना ने स्कूलों में सुरक्षा और अनुशासन के मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

The post अहमदाबाद के खोखरामें छात्र की हत्या, भीड़ने किया स्कूल में तोड़फोड़ appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4/feed/ 0
मुख्यमंत्री द्वारा अमदाबाद के लांभा वार्ड में अर्बन फॉरेस्ट पार्क का लोकार्पण https://gujaratnewspost.com/chief-minister-inaugurates-urban-forest-park-in-lambha-ward-of-ahmedabad/ https://gujaratnewspost.com/chief-minister-inaugurates-urban-forest-park-in-lambha-ward-of-ahmedabad/#respond Fri, 08 Aug 2025 11:15:08 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2353 लांभा वार्ड में तैयार किया गया यह अर्बन फॉरेस्ट 4464 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है।

The post मुख्यमंत्री द्वारा अमदाबाद के लांभा वार्ड में अर्बन फॉरेस्ट पार्क का लोकार्पण appeared first on Gujarat News Post.

]]>
गांधीनगर, 08 अगस्त : मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अहमदाबाद के दक्षिण जोन के लांभा वार्ड में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के आधार पर विकसित किए गए अर्बन फॉरेस्ट पार्क का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

लांभा वार्ड में तैयार किया गया यह अर्बन फॉरेस्ट 4464 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। इस गार्डन को 55 लाख रुपए की लागत से विकसित किया गया है।

इस अर्बन फॉरेस्ट में मियावाकी पद्धति से साग, खेर, बांस, सीसम और अर्जुन जैसे लगभग 8000 देशी पेड़ लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, यहां 250 मीटर लंबाई का वॉक-वे भी तैयार किया गया है।

अर्बन फॉरेस्ट पार्क के लोकार्पण अवसर पर अहमदाबाद की महापौर श्रीमती प्रतिभा जैन, मनपा आयुक्त श्री बंछानिधी पाणि, शहर के विधायक, पार्षद और महानगर पालिका के पदाधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में अहमदाबाद महानगर पालिका ने अहमदाबाद शहर को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के संकल्प को पूरा किया है

अब, क्लीन सिटी अहमदाबाद को ग्रीन सिटी बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए महानगर पालिका ने मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में 40 लाख पेड़ लगाने के लिए मिशन फोर मिलियन ट्रीज 2025 अभियान शुरू किया है।

मिशन फोर मिलियन ट्रीज 2025 के अंतर्गत पूरे शहर में कुल 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 7 अगस्त, 2025 तक कुल 27,11,443 पौधे रोपे जा चुके हैं।

इस प्रकार, अहमदाबाद महानगर पालिका ने 40 लाख पौधे रोपने के लक्ष्य के सापेक्ष 66.77 फीसदी पौधरोपण की उपलब्धि हासिल कर ली है। आगामी समय में शेष पौधे रोपने का काम भी तेजी से पूरा किया जाएगा।

अहमदाबाद महानगर पालिका ने शहर में मियावाकी पद्धति और शहर के भूखंडों पर सघन वृक्षारोपण के माध्यम से अब तक 198 भूखंडों में ऑक्सीजन पार्क/अर्बन फॉरेस्ट तैयार किए हैं।

अहमदाबाद के विभिन्न जोनों में कुल 198 ऑक्सीजन पार्क/अर्बन फॉरेस्ट विकसित किए गए हैं, इनमें पूर्व जोन में 58, पश्चिम जोन में 30, उत्तर जोन में 29, दक्षिण जोन में 18, उत्तर-पश्चिम जोन में 32 और दक्षिण-पश्चिम जोन में 31 पार्क शामिल हैं।

इसके अलावा, महानगर में कुल 310 सार्वजनिक उद्यान हैं, इनमें मध्य जोन में 19, पूर्व जोन में 30, पश्चिम जोन में 82, उत्तर जोन में 40, दक्षिण जोन में 40, उत्तर पश्चिम जोन में 68 और दक्षिण-पश्चिम जोन में 31 उद्यान हैं।

The post मुख्यमंत्री द्वारा अमदाबाद के लांभा वार्ड में अर्बन फॉरेस्ट पार्क का लोकार्पण appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/chief-minister-inaugurates-urban-forest-park-in-lambha-ward-of-ahmedabad/feed/ 0