अहमदाबाद के खोखरामें छात्र की हत्या, भीड़ने किया स्कूल में तोड़फोड़

सप्ताह पुराने झगड़े से जुड़ा था, जो स्कूल की सीढ़ियों पर कोहनी मारने की घटना से शुरू हुआ था।

2 Min Read

अहमदाबाद के खोखरा क्षेत्र में स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में 19 अगस्त 2025 को एक छात्र की हत्या की दुखद घटना घटी, जिसमें एक कक्षा 8 के छात्र ने कक्षा 10 के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। यह विवाद एक सप्ताह पुराने झगड़े से जुड़ा था, जो स्कूल की सीढ़ियों पर कोहनी मारने की घटना से शुरू हुआ था। घायल छात्र को मणिनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 20 अगस्त 2025 की सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

अहमदाबाद के खोखरा क्षेत्र में स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में छात्र की हत्या ने स्थानीय समुदाय, विशेषकर सिंधी समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया। 20 अगस्त को स्कूल परिसर में करीब 2,000 लोग जमा हुए, जिन्होंने स्कूल की संपत्ति, जैसे बसों, कारों और दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाया। भीड़ ने प्रिंसिपल और स्टाफ पर हमला किया, साथ ही स्कूल के दरवाजे, खिड़कियां और शीशे तोड़ दिए। माता-पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने घटना को दबाने की कोशिश की और पहले से शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपि छात्र की हत्या करने वाले को हिरासत में लिया है और हत्या के हथियार को जब्त कर लिया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई है, और सीसीटीवी फुटेज व अन्य छात्रों के बयानों के आधार पर जांच चल रही है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने स्कूल को नोटिस जारी कर घटना की जानकारी न देने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।

गुजरात के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने शांति बनाए रखने की अपील की और इस घटना को सभ्य समाज के लिए खतरे की घंटी बताया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और स्कूल के बाहर 24 घंटे पुलिस तैनात की गई है। इस घटना ने स्कूलों में सुरक्षा और अनुशासन के मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *