Gujarat | Gujarat News Post https://gujaratnewspost.com/category/gujarat/ Gujarat News Post | Gujarat News | National News | World News | Hindi News Mon, 29 Dec 2025 12:32:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://gujaratnewspost.com/wp-content/uploads/2025/08/cropped-Site-Icon1-32x32.png Gujarat | Gujarat News Post https://gujaratnewspost.com/category/gujarat/ 32 32 देश में होलिस्टिक व्यू के साथ हेल्थ इकोसिस्टम का निर्माण हो रहा है : अमित शाह https://gujaratnewspost.com/a-health-ecosystem-is-being-built-in-the-country-with-a-holistic-view-amit-shah/ https://gujaratnewspost.com/a-health-ecosystem-is-being-built-in-the-country-with-a-holistic-view-amit-shah/#respond Mon, 29 Dec 2025 12:31:59 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2787 गांधीनगर, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रेरक उपस्थिति में रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अहमदाबाद में आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की शताब्दी के उपलक्ष्य में सभी को शुभकामनाएं […]

The post देश में होलिस्टिक व्यू के साथ हेल्थ इकोसिस्टम का निर्माण हो रहा है : अमित शाह appeared first on Gujarat News Post.

]]>
गांधीनगर, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रेरक उपस्थिति में रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अहमदाबाद में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की शताब्दी के उपलक्ष्य में सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश में होलिस्टिक व्यू के साथ हेल्थ इकोसिस्टम का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छता मिशन, फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया, योग दिवस का आयोजन, आयुष्मान भारत योजना, आभा और इंद्रधनुष अभियान, जेनेरिक दवाओं को प्रोत्साहन, साथ ही टेलीमेडिसिन और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मार्गदर्शन जैसे प्रयास किए गए हैं। उन्होनें जोड़ा कि देश में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 1,65,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। देश का स्वास्थ्य बजट वर्ष 2013-14 में 37,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर आज 1,28,000 करोड़ रुपए किया गया है, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हेल्दी डेमोग्राफी आवश्यक है और इसमें चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को बीमारी की बजाय वेलनेस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

कोरोना काल में देशभर के चिकित्सकों द्वारा दी गई सेवाओं की हृदय से सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना और जेनेरिक दवाओं के प्रति चिकित्सकों द्वारा सकारात्मक वातावरण तैयार करने की अपेक्षा व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ चिकित्सा क्षेत्र के एथिक्स के मानकों को भी पुनर्परिभाषित करने की आवश्यकता है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जैसी संस्थाओं को मेडिकल एथिक्स को रिडिफाइन करने के प्रयास करने चाहिए। मेडिकल कॉलेजों में भावी डॉक्टरों को एथिक्स की समझ के साथ तैयार कर देश को अच्छे डॉक्टर मिलें, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आईएमए द्वारा की जा रही सेवाकीय गतिविधियों की सराहना की और आईएमए से जुड़े चिकित्सकों से टेलीमेडिसिन तथा वीडियो काउंसलिंग जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एसोसिएशन चिकित्सकों की मांगों को प्रस्तुत करने के साथ-साथ देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने में भी योगदान देगा।

अमित शाह ने नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल नायक को ऊर्जावान बताते हुए शुभकामनाएं व्यक्त कीं कि उनके नेतृत्व में एसोसिएशन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में स्वास्थ्य क्षेत्र में अद्यतन सुविधाओं, हेल्थकेयर  के लिए लेटेस्ट टेक्नॉलोजी तथा अनेक मॉडर्न इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुदृढ़ हुई हैं। देश में एम्स, मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर दिया है। जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तब राज्य में केवल 1,175 मेडिकल सीटें थीं, जबकि आज जिलेवार मेडिकल कॉलेजों की योजना से हर वर्ष 7000 से अधिक डॉक्टर तैयार हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में आमूल परिवर्तन हुए हैं। वर्ष 2014 से पहले देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, जिनमें 88 प्रतिशत वृद्धि के साथ आज यह संख्या 731 हो गई है। इसके अतिरिक्त उन्होनें जोड़ा कि एमबीबीएस सीटों में 118 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2014 में मेडिकल 51 हजार थी, जो आज बढ़कर एक लाख बारह हजार से पार हो गई हैं।  पीजी सीटों में 133 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 31 हजार से अभी 72 हजार हो गई हैं।

प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने हेतु गुजरात द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात सरकार ने ‘विकसित गुजरात @2047’ का रोडमैप तैयार किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस रोडमैप अंतर्गत वर्ष 2024 तक 100 प्रतिशत यूनिवर्सल हेल्थकेयर कवरेज, एनीमिया और कुपोषण के उन्मूलन जैसे लक्ष्यों के साथ एक स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया है। स्वस्थ और विकसित गुजरात के माध्यम से सशक्त एवं समृद्ध विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मेडिकल क्षेत्र भी अग्रणी भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस वर्ष देशभर में सरदार पटेल और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के साथ-साथ ऑल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस और एसोसिएशन की शताब्दी भी मनाई जा रही है। ऐसे में यह उत्सव आप सभी के लिए डबल बोनांजा जैसा है। उन्होंने कहा कि एक शताब्दी से भी अधिक समय से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन देश के स्वास्थ्य क्षेत्र का मार्गदर्शन कर रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन केवल एक व्यावसायिक संगठन ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वास्थ्य संरक्षण का एक सशक्त मंच बन चुका है।

आईएमए नैटकॉन-2025 की थीम पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन की थीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘हेल्थकेयर एंड वेलबीइंग फॉर ऑल’ के विचार के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि ‘सर्विस, साइंस और सिनर्जी’ की शताब्दी के ध्येय मंत्र के साथ आप सभी एकत्र हुए हैं, यह अभिनंदनीय है। सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श देश के स्वास्थ्य उपचार क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने आईएमए के नए अध्यक्ष डॉ. अनिल नायक और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि नई टीम ‘नेशन फर्स्ट, पेशेंट फर्स्ट’ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी।

इस अवसर पर आईएमए के चीफ पैट्रन और पूर्व अध्यक्ष केतन देसाई ने संस्था की शताब्दी के उपलक्ष्य में सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह संस्था सम्पूर्णतः लोकतांत्रिक तरीके से और सभी के सहयोग से संचालित होती है। डॉ. देसाई ने देशभर में हेल्थ केयर सेक्टर में हो रहे व्यापक और मूलभूत परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नव-निर्वाचित डॉ. अनिल नायक के संघर्ष की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अनिल जे. नायक ने आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की और अपने पहले अध्यक्षीय संबोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए सरकार के समक्ष अपेक्षाएं रखीं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के करकमलों द्वारा ‘100 स्टेप्स फॉर हेल्दी लाइफ’ का विमोचन किया गया। साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप भानुशाली, सेक्रेटरी जनरल सर्वरी दत्ता, डॉ. पीयूष जैन, डॉ. अनिल पटेल, डॉ. मेहुल शाह सहित एसोसिएशन के वरिष्ठ पैट्रन्स, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

The post देश में होलिस्टिक व्यू के साथ हेल्थ इकोसिस्टम का निर्माण हो रहा है : अमित शाह appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/a-health-ecosystem-is-being-built-in-the-country-with-a-holistic-view-amit-shah/feed/ 0
आशीष चंचलानी ने स्त्री और दंगल के लिए दिया था ऑडिशन https://gujaratnewspost.com/ashish-chanchlani-had-auditioned-for-stree-and-dangal/ https://gujaratnewspost.com/ashish-chanchlani-had-auditioned-for-stree-and-dangal/#respond Mon, 22 Dec 2025 05:45:05 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2784 भारत के सबसे बड़े डिजिटल स्टार आशीष चंचलानी ने अपने मज़ेदार और एंटरटेनिंग कंटेंट से यूट्यूब की दुनिया में धूम मचा दी है। कंटेंट क्रिएशन में कदम रखने के बाद से ही वह लगातार आगे बढ़ते गए और सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने एकाकी के ज़रिए डायरेक्शन में भी डेब्यू किया, […]

The post आशीष चंचलानी ने स्त्री और दंगल के लिए दिया था ऑडिशन appeared first on Gujarat News Post.

]]>
भारत के सबसे बड़े डिजिटल स्टार आशीष चंचलानी ने अपने मज़ेदार और एंटरटेनिंग कंटेंट से यूट्यूब की दुनिया में धूम मचा दी है। कंटेंट क्रिएशन में कदम रखने के बाद से ही वह लगातार आगे बढ़ते गए और सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने एकाकी के ज़रिए डायरेक्शन में भी डेब्यू किया, जो इस वक्त लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आशीष ने स्त्री और दंगल जैसी फ़िल्मों के लिए भी ऑडिशन दिया था?

जी हाँ, आशीष चंचलानी ने स्त्री और दंगल में बिट्टू और ओमकार के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में आशीष ने दोनों फिल्मों के ऑडिशन का अपना किस्सा बताया और कहा कि ये रोल बाद में अपारशक्ति खुराना को मिल गए। मज़ाक में आशीष ने कहा, “मैं स्त्री के लिए ऑडिशन दिया था, अपारशक्ति के रोल के लिए। एक बार दंगल के लिए भी किया था। मैं अपार भाई को बोलता हूँ, ‘भाई, आपके साथ कुछ तो है। इसलिए मेरे को पता चलता है न कि आप पिक्चर कर रहे हो, तो मैं भाग जाता हूँ। क्योंकि मेरे को मालूम है, मैंने कुछ ऑडिशन किया, आप लेकर जाओगे।”

एकाकी में आशीष चंचलानी कई ज़िम्मेदारियाँ निभा रहे हैं, वह इसके लेखक, निर्देशक, निर्माता और मुख्य अभिनेता भी हैं, जो उनके बड़े क्रिएटिव विज़न को दिखाता है। इस सीरीज़ में उनकी करीबी टीम भी फिर से साथ आई है। कुणाल छाबड़िया को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं, आकाश दोदेजा पैरेलल लीड में नज़र आ रहे हैं, जशन सिरवानी एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं और तनीष सिरवानी शो की क्रिएटिव दिशा संभाल रहे हैं।

इसका स्क्रीनप्ले ग्रिशिम नवानी के साथ मिलकर लिखा गया है, जबकि लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर रितेश साधवानी ने प्रोडक्शन को संभाला है। नए और अलग अंदाज़ की कहानी का वादा करती एकाकी का पहला एपिसोड 27 नवंबर 2025 को और दूसरा एपिसोड 8 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुआ, जिसे खास तौर पर ACV स्टूडियोज़ के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

The post आशीष चंचलानी ने स्त्री और दंगल के लिए दिया था ऑडिशन appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/ashish-chanchlani-had-auditioned-for-stree-and-dangal/feed/ 0
अहमदाबाद मंडल के साणंद से पहली रेफ़्रिजरेटेड कंटेनर रैक पिपावाव पोर्ट के लिए रवाना  https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87/ https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87/#respond Tue, 18 Nov 2025 15:29:02 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2770 पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल के साणंद से दिनांक 17.11.2025 को M/s हस्‍ती पेट्रोकेमिकल्स एंड शिपिंग लिमिटेड की पहली रेफ़्रिजरेटेड (रीफ़र) कंटेनर रैक (MHPL) (थार ड्राई पोर्ट) फ्रेट टर्मिनल साणंद से मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अहम पड़ाव मंडल के कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स को सुदृढ़ बनाने तथा माल ढुलाई प्रणाली में दक्षता बढ़ाने के प्रति निरंतर प्रयासों […]

The post अहमदाबाद मंडल के साणंद से पहली रेफ़्रिजरेटेड कंटेनर रैक पिपावाव पोर्ट के लिए रवाना  appeared first on Gujarat News Post.

]]>
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल के साणंद से दिनांक 17.11.2025 को M/s हस्‍ती पेट्रोकेमिकल्स एंड शिपिंग लिमिटेड की पहली रेफ़्रिजरेटेड (रीफ़र) कंटेनर रैक (MHPL) (थार ड्राई पोर्ट) फ्रेट टर्मिनल साणंद से मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अहम पड़ाव मंडल के कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स को सुदृढ़ बनाने तथा माल ढुलाई प्रणाली में दक्षता बढ़ाने के प्रति निरंतर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण संकेत है।

यह रीफ़र कंटेनर रैक पिपावाव पोर्ट के लिए प्रस्थान कर रही है, जो क्षेत्र में बहु-मोडल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी तथा तापमान-संवेदनशील माल की ढुलाई के लिए उद्योगों को एक विश्वसनीय और कुशल विकल्प प्रदान करेगी। यह पहल अहमदाबाद मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (BDU) की बढ़ती क्षमता और उद्योग जगत द्वारा मंडल की माल ढुलाई सेवाओं में जताए जा रहे विश्वास को दर्शाती है। इस रैक में जितने रेफ़्रिजरेटेड कंटेनर लोड किए गए हैं, उनका कुल वजन 1061.81 टन है तथा इससे ₹6.57 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। इन कंटेनरों में M/s हाईफन इंडस्ट्रीज़, मैककेन इंडस्ट्रीज़ तथा बालाजी ग्रुप का नाज़ुक एवं शीघ्र नष्ट होने वाला माल शामिल है, जिसे समयबद्ध व नियंत्रित तापमान की आवश्यकता होती है।

एमएचपीएल प्राइवेट फ्रेट टर्मिनल से रीफ़र रैक संचालन की शुरुआत से क्षेत्र के निर्यातकों तथा कोल्ड-स्टोरेज आधारित उद्योगों को एक नई गति मिलेगी। यह अहमदाबाद मंडल की उद्योग विकास को समर्थन देने, माल सेवाओं का विस्तार करने तथा निर्बाध, सुरक्षित और कुशल लॉजिस्टिक्स प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। यह उपलब्धि भारतीय रेल के अंतर्गत मंडल की सक्रिय पहल, नवाचार और सुदृढ़ फ्रेट इकोसिस्टम निर्माण के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में उभरती है।

The post अहमदाबाद मंडल के साणंद से पहली रेफ़्रिजरेटेड कंटेनर रैक पिपावाव पोर्ट के लिए रवाना  appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87/feed/ 0
120 बहादुर का देशप्रेम से भरा नया गाना ‘मैं हूँ वो धरती मां’ लॉन्च हुआ https://gujaratnewspost.com/120-bahadurs-new-patriotic-song-main-hoon-woh-dharti-maa-launched/ https://gujaratnewspost.com/120-bahadurs-new-patriotic-song-main-hoon-woh-dharti-maa-launched/#respond Tue, 18 Nov 2025 11:44:05 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2764 श्रेया घोषाल की सुरमयी आवाज़ में महसूस करें देशभक्ति, 120 बहादुर का 'मैं हूँ वो धरती माँ' हुआ रिलीज़

The post 120 बहादुर का देशप्रेम से भरा नया गाना ‘मैं हूँ वो धरती मां’ लॉन्च हुआ appeared first on Gujarat News Post.

]]>
एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की 120 बहादुर को लेकर माहौल अब अपने सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँच गया है। हम बताते हैं कि ट्रेलर ने जबरदस्त तीखेपन और प्रेरणा का सही मेल दिखाया है, और दर्शकों के सामने भारत के सबसे बड़े युद्ध के एक ताक़तवर, अनकहे चैप्टर को रखा है, जहाँ 120 बहादुर भारतीय सैनिकों ने रेज़ांग ला की लड़ाई में 3,000 चीनी सैनिकों के सामने अपनी पोस्ट की रक्षा की थी। अब उत्सुकता और तेज़ी से बढ़ रही है, क्योंकि दर्शक उस पल का इंतज़ार कर रहे हैं जब ये असली बहादुरी की अद्भुत कहानी बड़े पर्दे पर ज़िंदा होगी। गानों ने फिल्म के अलग-अलग रंग दिखाए हैं, और अब एक और गाना आया है मैं हूँ वो धरती माँ और श्रेया घोषाल की खूबसूरत आवाज़ इसमें सबसे साफ देशभक्ति का एहसास जगा देती है।

मैं हूँ वो धरती माँ, 120 बहादुर का नया गाना, अब रिलीज़ हो गया है। अमित त्रिवेदी ने इसे बड़ी खूबसूरती से बनाया है, और मशहूर जावेद अख्तर ने इसके दिल छू लेने वाले बोल लिखे हैं। इस गाने को क्वीन ऑफ़ डायनामिक्स कहे जाने वाली श्रेया घोषाल ने गाया है, जो अपनी सुरीली आवाज़ में देशभक्ति और अपनी मिट्टी के प्यार को साफ महसूस करवाती हैं। फिल्म के उस भाव को ध्यान में रखते हुए, जिसमें सैनिक देश की इज़्ज़त के लिए अपनी जान देते हैं, ये गाना हर उस जवान को दिल से सलाम करता है जिसने देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना जीवन दिया।

फिल्म 120 बहादुर 1962 के युद्ध में लड़ी गई मशहूर रेजांग ला की लड़ाई में भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की अद्भुत वीरता को दिखाती है। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हर मुश्किल का सामना किया और भारतीय सेना के इतिहास की सबसे यादगार लड़ाइयों में से एक में बहादुरी की मिसाल पेश की। ऐसे बता दें कि इस फिल्म के दिल में एक दमदार पंक्ति गूंजती है: “हम पीछे नहीं हटेंगे।” यह पंक्ति अडिग संकल्प और अटूट देशभक्ति को दर्शाती है।

120 बहादुर का निर्देशन रजनीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

The post 120 बहादुर का देशप्रेम से भरा नया गाना ‘मैं हूँ वो धरती मां’ लॉन्च हुआ appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/120-bahadurs-new-patriotic-song-main-hoon-woh-dharti-maa-launched/feed/ 0
आंबलियासन–वीजापुर रेलखंड में 120 किमी की स्पीड से ट्रेन का हुआ संचालन https://gujaratnewspost.com/trains-operated-at-a-speed-of-120-kmph-on-the-ambaliyasan-bijapur-section/ https://gujaratnewspost.com/trains-operated-at-a-speed-of-120-kmph-on-the-ambaliyasan-bijapur-section/#respond Fri, 17 Oct 2025 15:23:00 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2758 कुकरवाडा स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊँचाई, कॉपिंग और एंड पाथवे की जांच की गई।

The post आंबलियासन–वीजापुर रेलखंड में 120 किमी की स्पीड से ट्रेन का हुआ संचालन appeared first on Gujarat News Post.

]]>
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के आंबलियासन–वीजापुर रेलखंड (42.32 किमी) का गेज परिवर्तन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS), वेस्टर्न सर्कल श्री ई. श्रीनिवास द्वारा 16 एवं 17 अक्टूबर, 2025 को किया गया। अंतिम संरक्षा स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ किया जा सकेगा।
इस रेलखंड को मई 2022 में ₹415.37 करोड़ की लागत से मीटर गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई थी। अब यह खंड यात्रियों के लिए आधुनिक, सुरक्षित एवं सुचारू रेल संचालन हेतु लगभग तैयार है। रेल सुरक्षा आयुक्त (पश्चिम सर्कल) द्वारा किया गया वैधानिक निरीक्षण कमीशनिंग से पहले एक आवश्यक कदम है। निरीक्षण टीम ने स्टेशन सुविधाओं, ट्रैक ज्योमेट्री, घुमाव, पुलों और रोड अंडर ब्रिज (RUBs) की विस्तृत जांच की। इसमें 02 मेजर ब्रिज, 51 माइनर ब्रिज और 45 नए रोड अंडर ब्रिज (RUBs) शामिल हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे लाइन को लेवल क्रॉसिंग के समीप फेंसिंग द्वारा सुरक्षित किया गया है, तथा इस खंड पर कुल 04 लेवल क्रॉसिंग्स हैं।
17 अक्टूबर, 2025 को विभिन्न स्थानों पर विस्तृत निरीक्षण किया गया। कुकरवाडा से वीजापुर तक लगभग 15 किमी का ट्रॉली निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात आंबलियासन–वीजापुर रेलखंड (42.32 किमी) पर 120 किमी/घंटे की स्पीड से गति परीक्षण किया गया। इस दौरान श्री ई. श्रीनिवास, रेल संरक्षा आयुक्त (CRS), पश्चिम रेलवे, श्री वेद प्रकाश मंडल रेल प्रबंधक अहमदाबाद; श्री प्रदीप गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कुकरवाडा स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊँचाई, कॉपिंग और एंड पाथवे की जांच की गई। RUB संख्या 65 B में ऊँचाई, गेज और जल निकासी की व्यवस्था देखी गई, साथ ही MDD (Maximum Dry Density) टेस्ट, बैंक स्लोप और सेस की चौड़ाई की भी जांच की गई।
इसी प्रकार, गेरिता–कोलवाड़ा में प्लेटफार्म की माप और एंड पाथवे की जाँच की गई। RUB संख्या 79B की ऊँचाई, गेज, जल निकासी और पैदल मार्ग की व्यवस्था देखी गई। विजापुर स्टेशन पर ट्रैक के विभिन्न पहलुओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। प्लेटफार्म की कॉपिंग, ऊँचाई एंड पाथवे की जांच की गई। विजापुर स्टेशन में सबवे का निरीक्षण किया गया, साथ ही यात्रियों की सुविधाओं की भी जाँच की गई।
इस गेज परिवर्तन परियोजना से यात्रियों और क्षेत्र को कई लाभ प्राप्त होंगे। मालगाड़ियों का परिचालन सुनिश्चित होगा और इस खंड के चालू होने से विजापुर क्षेत्र से कॉटन, गेहूँ, आलू एवं टोबेको, तेल उत्पाद इत्यादि की आपूर्ति देशभर में अधिक सुगमता से हो सकेगी, जिससे व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति प्राप्त होगी। अभी तक सड़क मार्ग से परिवहन किया जाता था, वह अब रेल मार्ग से शीघ्र भेजा जा सकेगा। इससे स्थानीय व्यापारियों को लाभ होगा तथा रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी।
यात्रियों को बेहतर और तेज़ रेल संपर्क उपलब्ध होगा, विशेष रूप से उत्तर गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत संरचनाओं और आधुनिक सुरक्षा उपायों के साथ यात्रा अब अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी।


The post आंबलियासन–वीजापुर रेलखंड में 120 किमी की स्पीड से ट्रेन का हुआ संचालन appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/trains-operated-at-a-speed-of-120-kmph-on-the-ambaliyasan-bijapur-section/feed/ 0
गुजरात के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न | विभागों का बंटवारा भी हो गया https://gujaratnewspost.com/swearing-in-ceremony-of-new-gujarat-cabinet-complete/ https://gujaratnewspost.com/swearing-in-ceremony-of-new-gujarat-cabinet-complete/#respond Fri, 17 Oct 2025 14:56:52 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2755 गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी नए मंत्रियों और कैबिनेट मंत्री या स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

The post गुजरात के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न | विभागों का बंटवारा भी हो गया appeared first on Gujarat News Post.

]]>
गुजरात सरकार ने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने मंत्रिपरिषद में 19 नए चेहरों को शामिल किया है। नवगठित मंत्रिमंडल में पिछली टीम के छह सदस्यों को बरकरार रखा, जिनमें हर्ष संघवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया, जबकि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इस फेरबदल के साथ मंत्रिपरिषद में अब मुख्यमंत्री सहित कुल सदस्यों की संख्या 17 से बढ़कर 26 हो गई है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में अधिकतम 27 मंत्री (सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत) हो सकते हैं।

यह कैबिनेट पुनर्गठन 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से दो साल पहले और स्थानीय निकाय चुनावों से कुछ महीने पहले किया गया है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी नए मंत्रियों और कैबिनेट मंत्री या स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कैबिनेट में जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। नए मंत्रिमंडल में आठ पिछड़ा वर्ग से तीन अनुसूचित जाति से, चार अनुसूचित जनजाति से संबंध रखने वाले विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं सीएम भूपेंद्र पटेल समेत आठ मंत्री पटेल समाज से हैं।

पिछली कैबिनेट में गृह राज्य मंत्री रहे हर्ष सांघवी की पदोन्नति हुई है। उन्हें नए मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री बनाकर सरकार में दूसरे नंबर के पायदान पर पहुंचाया गया है। भूपेंद्र पटेल के पिछले चार वर्षों के कार्यकाल में यह पहली बार है कि राज्य में किसी उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विजय रूपाणी के नेतृत्व वाली सरकार में यह पद नितिन पटेल के पास था, जिसे 2021 में समाप्त कर दिया गया था। नए मंत्री मंडल में सांघवी सहित छह विधायकों को मंत्रिमंडल में बरकरार रखा गया है। हालांकि गुरुवार को 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इनमें से छह मंत्रियों के इस्तीफे मुख्यमंत्री ने स्वीकार नहीं किए थे।

इन छह में से तीन, कनुभाई पटेल, रुशिकेश पटेल और कुंवरजी बावलिया पहले कैबिनेट मंत्री थे, जबकि सांघवी, प्रफुल पनशेरिया और पुरुषोत्तम सोलंकी राज्य मंत्री थे। इनमें से केवल हर्ष संघवी को पदोन्नत कर उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं पनशेरिया को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। मंत्रिमंडल में रीवाबा जडेजा को भी शामिल किया गया है। उन्होंने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। उनके क्रिकेटर पति रवींद्र जडेजा और उनकी बेटी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 

पार्टी ने जीतू वघानी, अर्जुन मोढवाडिया और मनीषा वकील को मंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया है। पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मोढवाडिया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले वे गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं और मार्च 2024 में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

19 नए मंत्रियों में से जीतू वघानी, मनीषा वकील, ईश्वरसिंह पटेल और नरेश पटेल राज्य की भाजपा सरकारों में अलग-अलग समय पर मंत्री रह चुके हैं। मंत्रिपरिषद में अब 25 मंत्रियों में से नौ कैबिनेट स्तर के, तीन स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 13 राज्य मंत्री हैं।

The post गुजरात के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न | विभागों का बंटवारा भी हो गया appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/swearing-in-ceremony-of-new-gujarat-cabinet-complete/feed/ 0
Kantara: Chapter 1 की सफलता का जश्न । विश्वभर में ₹427 करोड़ की कमाई! https://gujaratnewspost.com/celebrating-the-success-of-kantara-chapter-1-%e2%82%b9427-crore-worldwide/ https://gujaratnewspost.com/celebrating-the-success-of-kantara-chapter-1-%e2%82%b9427-crore-worldwide/#respond Wed, 08 Oct 2025 16:34:15 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2475 होम्बले फिल्म्स की Kantara: Chapter 1 सचमुच इतिहास रच रही है अपनी जबरदस्त सफलता के साथ। भारतीय संस्कृति में गहराई से जड़ी कहानी, शानदार वीएफएक्स, रोमांचक संगीत, भव्य स्तर और ऋषभ शेट्टी के अद्भुत अभिनय के साथ यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन का ऐसा अनुभव दे रही है जो उनके दिलों को जीत रहा है। […]

The post Kantara: Chapter 1 की सफलता का जश्न । विश्वभर में ₹427 करोड़ की कमाई! appeared first on Gujarat News Post.

]]>
होम्बले फिल्म्स की Kantara: Chapter 1 सचमुच इतिहास रच रही है अपनी जबरदस्त सफलता के साथ। भारतीय संस्कृति में गहराई से जड़ी कहानी, शानदार वीएफएक्स, रोमांचक संगीत, भव्य स्तर और ऋषभ शेट्टी के अद्भुत अभिनय के साथ यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन का ऐसा अनुभव दे रही है जो उनके दिलों को जीत रहा है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए, फिल्म ने महज छह दिनों में ₹427 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम दिल्ली में एकत्र हुई।

दिल्ली में Kantara: Chapter 1 की इस बड़ी सफलता के उपलक्ष्य में एक भव्य इवेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत, सह-निर्माता चालुवे गौड़ा, संगीतकार अजनिश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप, डिस्ट्रीब्यूटर अनिल ठडानी और कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रगति शेट्टी उपस्थित रहे। ₹427 करोड़ की विश्वव्यापी कमाई के साथ, फिल्म का लक्ष्य इस सप्ताह के अंत तक ₹500 करोड़ पार करना है और जल्द ही यह ₹1000 करोड़ के आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ छह दिनों में ही Kantara: Chapter 1 ने 2022 में रिलीज़ हुई ‘कांतारा’ की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

Kantara: Chapter 1 होम्बले फिल्म्स की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। फिल्म की क्रिएटिव टीम में संगीत निर्देशक बी. अजनिश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर वीनेश बंगालन शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की भावनात्मक और दृश्यात्मक ताकत को एक नए स्तर पर पहुँचाया है।

2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेज़ी भाषाओं में दर्शकों तक पहुँच रही है और विभिन्न भाषाओं व क्षेत्रों में अपना जादू बिखेरते हुए अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहराई से जुड़ी हुई है।

Kantara: Chapter 1 के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को और आगे बढ़ा रही है एक ऐसी सिनेमाई यात्रा पेश करते हुए जो लोककथाओं, आस्था और उत्कृष्ट फिल्म निर्माण का भव्य संगम है।

The post Kantara: Chapter 1 की सफलता का जश्न । विश्वभर में ₹427 करोड़ की कमाई! appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/celebrating-the-success-of-kantara-chapter-1-%e2%82%b9427-crore-worldwide/feed/ 0
“आचार्य तुलसी सम्मान” 2025 पद्म भूषण श्री रजत शर्मा को https://gujaratnewspost.com/padma-bhushan-rajat-sharma-receives-the-acharya-tulsi-samman-for-the-year-2025/ https://gujaratnewspost.com/padma-bhushan-rajat-sharma-receives-the-acharya-tulsi-samman-for-the-year-2025/#respond Tue, 23 Sep 2025 07:06:38 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2471 गांधीनगर,  देश के सर्वाधिक सम्मानित पत्रकारों में शुमार पद्म भूषण श्री रजत शर्मा को प्रतिष्ठित “आचार्य तुलसी सम्मान” के 16वें संस्करण से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह रविवार, 28 सितंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक, आचार्य महाप्रज्ञ चातुर्मास प्रवास स्थल, प्रेक्षा विश्व भारती परिसर, कोबा, गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा। […]

The post “आचार्य तुलसी सम्मान” 2025 पद्म भूषण श्री रजत शर्मा को appeared first on Gujarat News Post.

]]>

गांधीनगर,  देश के सर्वाधिक सम्मानित पत्रकारों में शुमार पद्म भूषण श्री रजत शर्मा को प्रतिष्ठित “आचार्य तुलसी सम्मान” के 16वें संस्करण से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान समारोह रविवार, 28 सितंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक, आचार्य महाप्रज्ञ चातुर्मास प्रवास स्थल, प्रेक्षा विश्व भारती परिसर, कोबा, गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा।

यह सम्मान गुजरात के राज्यपाल महामहिम आचार्य श्री देवव्रत द्वारा, आचार्य श्री महाश्रमणजी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा।

समारोह में केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ विधायक, पत्रकार, राजनेता और प्रतिष्ठित साहित्यकार सहित अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

सम्मान के बारे में

आचार्य तुलसी–महाप्रज्ञ विचार मंच द्वारा स्थापित यह सम्मान सकारात्मक पत्रकारिता को मान्यता देता है और मानवीय मूल्यों के संवर्धन हेतु समर्पित है। बीते 12 वर्षों से यह सम्मान देशभर के प्रतिष्ठित पत्रकारों को प्रदान किया जा रहा है।

इस सम्मान में सम्मिलित हैं—

• ₹1,00,000 की नकद राशि

• प्रशस्ति पत्र

• शॉल

• श्रीफल (नारियल)

संस्था के बारे में

आचार्य तुलसी–महाप्रज्ञ विचार मंच एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्था है, जो अनुशासन, नैतिक जीवनशैली और मानवीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। मंच जाति, संप्रदाय और धर्म से ऊपर उठकर एक मानवीय समाज के निर्माण के लिए कार्यरत है तथा प्रेक्षाध्यान, जीवन-दर्शन, अहिंसा और मूल्य-आधारित जीवनशैली को बढ़ावा देता है। मंच स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

पूर्व सम्मानित

वर्षों से आचार्य तुलसी सम्मान से कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया है, जिनमें शामिल हैं—

• श्री विश्वनाथ सचदेव (पूर्व संपादक, नवभारत टाइम्स एवं धर्मयुग)

• स्व. डॉ. राममनोहर त्रिपाठी (लेखक, प्रकाशक, पूर्व मंत्री, महाराष्ट्र)

• श्री नंदकिशोर नौटियाल (संपादक, नूतन सवेरा)

• श्री बालकवि बैरागी (कवि, लेखक, राजनेता)

• श्री गुलाब कोठारी (संपादक, राजस्थान पत्रिका)

• श्री रमेश चंद्र अग्रवाल (दैनिक भास्कर समूह)

• स्व. डॉ. कन्हैयालाल नंदन (लेखक, पत्रकार, कवि)

• श्री जगदीश चंद्र (प्रमुख, ईटीवी न्यूज़ हिंदी एवं उर्दू)

• स्व. श्री भूपतभाई वडोदरिया (वरिष्ठ गुजराती पत्रकार)

• श्री हरिवंश (राज्यसभा सांसद; प्रधान संपादक, प्रभात खबर)

• श्री प्रकाश दुबे (ग्रुप एडिटर, दैनिक भास्कर)

• पद्म श्री कुमारपाल देसाई

• श्री दीक्षित सोनी

• श्री मनीष बर्दिया

The post “आचार्य तुलसी सम्मान” 2025 पद्म भूषण श्री रजत शर्मा को appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/padma-bhushan-rajat-sharma-receives-the-acharya-tulsi-samman-for-the-year-2025/feed/ 0
NIFT गांधीनगर दीक्षांत समारोह 2025 और प्रदर्शनियां https://gujaratnewspost.com/nift-gandhinagar-convocation-2025-and-exhibitions/ https://gujaratnewspost.com/nift-gandhinagar-convocation-2025-and-exhibitions/#respond Fri, 12 Sep 2025 08:19:10 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2466 शैक्षणिक शोभायात्रा का नेतृत्व डॉ. जयंती एस. रवी, आईएएस, अपर मुख्य सचिव, राजस्व विभाग, गुजरात सरकार एवं सचिव, ऑरोविले फाउंडेशन, चेन्नई (मुख्य अतिथि) ने किया। उनके साथ प्रो. (डॉ.) नूपुर आनंद, डीन (अकादमिक), सुश्री सिन्जू मंजान, हेड (एए), निदेशक एनआईएफटी गांधीनगर प्रो. (डॉ.) समीर सूद, अनूप नौटियाल (कम्युनिटी लीडर), विशाल गुप्ता (CAC), सभी CCs एवं […]

The post NIFT गांधीनगर दीक्षांत समारोह 2025 और प्रदर्शनियां appeared first on Gujarat News Post.

]]>
शैक्षणिक शोभायात्रा का नेतृत्व डॉ. जयंती एस. रवी, आईएएस, अपर मुख्य सचिव, राजस्व विभाग, गुजरात सरकार एवं सचिव, ऑरोविले फाउंडेशन, चेन्नई (मुख्य अतिथि) ने किया। उनके साथ प्रो. (डॉ.) नूपुर आनंद, डीन (अकादमिक), सुश्री सिन्जू मंजान, हेड (एए), निदेशक एनआईएफटी गांधीनगर प्रो. (डॉ.) समीर सूद, अनूप नौटियाल (कम्युनिटी लीडर), विशाल गुप्ता (CAC), सभी CCs एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। निदेशक, एनआईएफटी गांधीनगर प्रो. (डॉ.) समीर सूद ने स्वागत भाषण दिया और शैक्षणिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

दीक्षांत समारोह

प्रो. (डॉ.) समीर सूद ने बताया कि क्लास ऑफ 2025 में कुल 241 स्नातक (173 अंडरग्रेजुएट और 68 पोस्टग्रेजुएट) शामिल हैं। इनमें 198 छात्राएँ और 43 छात्र हैं। सभी ने अपनी शैक्षणिक यात्रा पूर्ण कर ली है और अब उद्योग जगत की चुनौतियों को स्वीकारने तथा उसके विकास में योगदान देने के लिए तैयार हैं।

अपने संबोधन में निदेशक ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, जुनून और दृढ़ संकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा प्रैक्टिस, पॉजिटिविटी और आत्म-सुधार पर जोर देते हुए आलस्य और नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी।

उन्होंने कैंपस की उपलब्धियों और गतिविधियों का उल्लेख करते हुए बताया कि एनआईएफटी गांधीनगर ने कई उल्लेखनीय पहलें की हैं, जिनमें शामिल हैं:

  1. पुरस्कार एवं सम्मान – एनआईएफटी गांधीनगर को एक्सेसरी और ज्वेलरी डिजाइनिंग में सर्वश्रेष्ठ संस्थान और CITI बेस्ट एकेडमिक इंस्टीट्यूशन (टेक्सटाइल) – सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड (भारत टेक्स 2025) प्राप्त हुए।
  2. पैनल चर्चाएँ – खादी और सतत फैशन, परिधान क्षेत्र का रूपांतरण, जीआई द्वारा शिल्प संरक्षण और विकसित भारत के तहत कारीगर सशक्तिकरण पर चर्चाएँ।
  3. ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2025 – (30 जुलाई – 1 अगस्त 2025) नए छात्रों का स्वागत, जिसमें शैक्षणिक व्यवस्था, क्राफ्ट क्लस्टर, अंतरराष्ट्रीय अवसर, स्टूडेंट डेवलपमेंट एवं एलुमनाई टॉक्स शामिल थे।
  4. राष्ट्रीय हथकरघा पखवाड़ा 2024 – 10वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, वाइब्रेंट हैंडलूम एग्जीबिशन (उद्घाटन: केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह), खादी महोत्सव वर्कशॉप और चर्चाएँ।
  5. सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 – (28 अक्टूबर – 3 नवंबर 2024) शपथ, प्रतियोगिताएँ एवं सत्र, थीम: “सत्यनिष्ठ की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि”
  6. NIFT@40 समारोह – (22 जनवरी 2025) प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हर्बल गार्डन (40 पौधे) आदि।
  7. इंडस्ट्री इंटरेक्शन – अरविंद, औरस, नंदन टेरी, वुड्स ऐट सासन जैसी कंपनियों से प्रोजेक्ट्स, एलुमनाई टॉक्स और वास्तविक अनुभव आधारित अधिगम।
  8. वैश्विक सहयोग (ट्विनिंग प्रोग्राम) – छात्र-छात्राएँ FIT न्यूयॉर्क, NABA इटली, RMIT ऑस्ट्रेलिया जैसे संस्थानों में अध्ययन हेतु चयनित हुए।
  9. क्राफ्ट क्लस्टर इंटरवेंशन एवं कार्यशालाएँ – (6–8 मार्च 2025) 33 क्लस्टर के 53 कारीगर, ₹10.55 लाख की बिक्री, ज़रदोसी, पिचवाई, सुजनी, भुजड़ी, ब्लॉक प्रिंटिंग, मशरू, जाट कढ़ाई और टेराकोटा जैसे शिल्प।
  10. स्टूडेंट डेवलपमेंट (SDAC) – साहित्य सप्ताह, NGO ड्राइव, फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट, पर्यावरण अभियान, स्पोर्ट्स, कल्चरल इवेंट्स, स्पेक्ट्रम 2025 फेस्ट और स्वतंत्रता दिवस फैशन शो।
  11. प्लेसमेंट्स – 78% प्लेसमेंट, उच्चतम पैकेज ₹20 लाख प्रति वर्ष, इंडिया टुडे 2025 द्वारा भारत में नंबर 1 रैंकिंग। 469+ कंपनियाँ (रिलायंस, शॉपर्स स्टॉप, रेमंड आदि)।
  12. फैकल्टी उपलब्धियाँ – AI, 3D Clo, फैब्रिक साइंस, सांख्यिकी में प्रशिक्षण, IFFTI, IIM, IIT, AIMA आदि में रिसर्च पेपर और प्रकाशन।
  13. छात्र अनुसंधान एवं उपलब्धियाँ – IIM अहमदाबाद व IIT गांधीनगर में पेपर प्रेजेंटेशन, हैंडलूम हैकाथॉन, सतत विकास, इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स, भारत टेक्स 2025 और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी।

The post NIFT गांधीनगर दीक्षांत समारोह 2025 और प्रदर्शनियां appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/nift-gandhinagar-convocation-2025-and-exhibitions/feed/ 0
प्रधानमंत्री द्वारा ₹1,400 करोड़ से अधिक मूल्य की रेल परियोजनाओ का लोकार्पित https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e2%82%b91400-%e0%a4%95%e0%a4%b0/ https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e2%82%b91400-%e0%a4%95%e0%a4%b0/#respond Mon, 25 Aug 2025 16:10:42 +0000 https://gujaratnewspost.com/?p=2426 प्रधानमंत्री ने कडी स्टेशन से कटोसन रोड–साबरमती मेमू ट्रेन की उद्घाटन सेवा तथा बेचराजी स्टेशन से रणुंज मार्ग होते हुए उत्तर भारत के लिए पहली समर्पित ऑटोमोबाइल मालगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाई

The post प्रधानमंत्री द्वारा ₹1,400 करोड़ से अधिक मूल्य की रेल परियोजनाओ का लोकार्पित appeared first on Gujarat News Post.

]]>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान ₹1,400 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं की एक श्रृंखला राष्ट्र को लोकार्पित की। इनमें महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, कलोल-कडी-कटोसन रोड रेल लाइन तथा बेचराजी–रणुंज रेल लाइन के साथ-साथ कटोसन रोड और साबरमती के बीच नई यात्री ट्रेन और रणुंज मार्ग से होते हुए बेचराजी स्टेशन से उत्तर भारत के लिए पहली समर्पित ऑटोमोबाइल मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाना शामिल है। मुख्य समारोह अहमदाबाद में आयोजित किया गया और इस कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। साथ ही, कडी रेलवे स्टेशन और बेचराजी में स्थानीय समारोह आयोजित किए गए, जिनमें संबंधित सांसद, विधायक, स्थानीय प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। इन परियोजनाओं से विशेष रूप से उत्तरी गुजरात के महेसाणा, पाटन, बनासकांठा, गांधीनगर और अहमदाबाद जिलों को लाभ होगा। इनसे क्षेत्रीय संपर्क में वृद्धि, औद्योगिक विकास को बढ़ावा, लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार और रोज़गार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
65 किलोमीटर लंबी महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण ₹537 करोड़ की लागत से पूरा किया गया है, जबकि 37 किलोमीटर लंबी कलोल-कडी-कटोसन रोड रेल लाइन को ₹347 करोड़ की लागत से ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया है। इसी प्रकार, 40 किलोमीटर लंबी बेचराजी-रणुंज रेल लाइन को भी ₹520 करोड़ की लागत से ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से विशेष रूप से महेसाणा, बनासकांठा और पाटन जिलों के लिए सुगम, सुरक्षित और अधिक निर्बाध संपर्क सुनिश्चित हुआ है। इनसे दैनिक यात्रियों, पर्यटकों और व्यवसायों के लिए यात्रा काफी आसान हो गई है, साथ ही क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को भी बढ़ावा मिला है।
रेल परियोजना के दोहरीकरण से लाइन क्षमता में वृद्धि हुई है, जिससे अहमदाबाद-दिल्ली कॉरिडोर पर तेज़ गति वाली ट्रेनें चलाना संभव हो गया है। इस परियोजना के पूरा होने से ट्रैफिक कंजेशन में कमी तथा क्रॉसिंग के कारण अनावश्यक यात्री ट्रेनों के रुकने की समस्या कम हुई है, जिससे ट्रेनों की समयपालनता सुनिश्चित हुई है। इस विकास से अधिक यात्री सेवाओं की शुरुआत के साथ-साथ माल ढुलाई की दक्षता में भी सुधार हुआ है, जिससे गुजरात की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है।
37 किलोमीटर लंबी कलोल-कडी-कटोसन रोड रेल लाइन को ₹347 करोड़ की लागत से ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया है। इस रेल परियोजनाने क्षेत्र में यात्री और माल ढुलाई संपर्क को महत्वपूर्ण बढ़ावा दिया है। इस गेज परिवर्तन ने राष्ट्रीय ब्रॉड-गेज रेल नेटवर्क के साथ निर्बाध एकीकरण सुनिश्चित किया है, जिससे माल और लोगों की तेज़ और अधिक कुशल आवाजाही संभव हुई है। यह परियोजना विशेष रूप से स्थानीय यात्रियों, कडी और कलोल के आसपास के छोटे व्यवसायों और उद्योगों के लिए लाभदायक है, जो गुजरात के महत्वपूर्ण औद्योगिक और कृषि केंद्र हैं। यह यात्रा के समय को भी कम करता है, अहमदाबाद और गांधीनगर तक पहुँच को बेहतर बनाता है और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है।
बेचराजी-रणुंज रेल लाइन का गेज परिवर्तन राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप किया गया है। यह पहल लॉजिस्टिक्स लागत को कम करती है और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन सूचकांक में गुजरात की स्थिति को और मज़बूत करती है, जिससे उत्तर गुजरात की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में तेज़ी आती है और साथ ही भारत के लॉजिस्टिक्स और रेलवे क्षेत्रों में एक मानक स्थापित होता है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कडी रेलवे स्टेशन से कटोसन रोड–साबरमती मेमू ट्रेन की उद्घाटक सेवा तथा बेचराजी स्टेशन से रणुंज मार्ग होते हुए उत्तर भारत के लिए पहली समर्पित ऑटोमोबाइल मालगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई यात्री सेवा धार्मिक स्थलों तक बेहतर पहुँच प्रदान करती है, क्षेत्र के दैनिक यात्रियों को लाभान्वित करती है और जमीनी स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देती है। यह फ्रेट सेवा राज्य के औद्योगिक केंद्रों से संपर्क बढ़ाएगी, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मज़बूत करेगी और रोज़गार के अवसर पैदा करेगी।
ये सतत और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन पहल यात्रा के समय को कम करेंगी, नए निवेश आकर्षित करेंगी और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगी। ये सभी रेल परियोजनाएँ, विकसित गुजरात के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

The post प्रधानमंत्री द्वारा ₹1,400 करोड़ से अधिक मूल्य की रेल परियोजनाओ का लोकार्पित appeared first on Gujarat News Post.

]]>
https://gujaratnewspost.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e2%82%b91400-%e0%a4%95%e0%a4%b0/feed/ 0